Tuesday, January 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

शाही जामा मस्जिद में जानवर का कटा सिर फेंकने से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात

आगरा की शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार सुबह नमाज से पहले जानवर का कटा सिर फेंकने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नसरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया और इलाके में फोर्स तैनात कर दी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
April 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Agra
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Agra news: आगरा की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार सुबह नमाज से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। एक व्यक्ति ने मस्जिद में जानवर का कटा हुआ सिर पॉलिथीन बैग में भरकर फेंक दिया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। नमाज के लिए पहुंचे लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। मौके पर डीसीपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी नसरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

जुमे की नमाज से पहले बिगड़ा माहौल

शुक्रवार की सुबह जब मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए शाही जामा मस्जिद Agra पहुंचे तो उन्होंने मस्जिद परिसर में पॉलिथीन बैग में रखा जानवर का कटा सिर देखा। यह नजारा देखकर लोग स्तब्ध रह गए और देखते ही देखते आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय हुआ और मौके पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और माहौल को नियंत्रित किया।

RELATED POSTS

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

January 14, 2026
Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

December 16, 2025

सीसीटीवी से मिली अहम जानकारी, आरोपी गिरफ्तार

इस घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध युवक मुंह पर फेटा बांधकर आता-जाता हुआ नजर आया। जांच में पता चला कि आरोपी 42 वर्षीय नसरुद्दीन है, जो मंटोला क्षेत्र का निवासी है। उसके पिता का नाम सलाउद्दीन है। Agra पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि नसरुद्दीन ने ‘चील घर’ इलाके की एक दुकान से ₹250 में जानवर का कटा सिर खरीदा था।

दुकानदार ने दी पुष्टि, पुलिस ने की गहन जांच

Agra पुलिस ने उस दुकानदार से भी पूछताछ की, जिसने नसरुद्दीन को जानवर का सिर बेचा था। दुकानदार ने स्वीकार किया कि उसने ₹250 में वह सिर बेचा था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 100 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम बनाकर इलाके की छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और गवाहों की मदद से आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने आम जनता से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि आगरा जैसे ऐतिहासिक और संवेदनशील शहर में इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचा सकती हैं। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।

Tahawwur Rana Ghibli Image: सफेद दाढ़ी-बाल और चेहरे पर झुर्रियां… घिबली ने ऐसे बनाई तहव्वुर राणा की तस्वीर

Tags: Agra
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Agra Bhole Baba Chole Bhature Misleading Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो के जरिए...

Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

by Mayank Yadav
December 16, 2025

Agra honor killing: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दहला देने वाला 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है। एक...

दिल्ली ब्लास्ट का असर: आगरा में कश्मीरी युवकों का पुलिस सत्यापन, डॉ. परवेज के कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Agra Police: देश की राजधानी दिल्ली में हुए हालिया धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां और उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह...

Agra

ज़ुबान पे ‘विधायक’, गाड़ी पे ‘सांसद’: आगरा के होटल में चला 18 दिन का ‘धोखाधड़ी का खेल’, दबोचा गया फर्जी ‘रॉबिनहुड’!

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Agra Fake MLA Fraud: ताजनगरी आगरा के सदर बाजार स्थित एक नामी होटल में 18 दिनों से चल रहा एक...

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

by Kanan Verma
November 7, 2025

Agra: आगरा के कमला नगर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह एक हिट-एंड-रन मामले...

Next Post
Electric buses in Uttar Pradesh

Yogi सरकार का बड़ा फैसला, किस रूट्स पर चलेंगी कितनी एसी इलेक्ट्रिक बसें, अब सफर होगा आरामदायक और प्रदूषण रहित

।

EMI on Credit Card: वरदान या कर्ज़ का चक्रव्यूह? समझिए फ़ायदे और नुक़सान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist