Site icon News1India

पड़ोसी के पिटबुल कुत्ते के काटने से घायल हुआ कुश, अब क्यों हुआ घर में कैद

Ghaziabad Pitbull Attack: लखनऊ में एक पिटबुल कुत्ते ने अपने मालकिन पर हमला कर दिया। जिसमें 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद पिटबुल कुत्ते के आतंक की दूसरी घटना सामने आई है। दिल्ली के पास गाजियाबाद की यह ताजा घटना है। जहां संजय नगर इलाके में रहने वाले 11 वर्षीय लड़के पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। ये घटना 3 सितंबर की है। अब इसका वीडियो सामने आया है। कुत्ते के हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके चेहरे पर 150 टांके लगे हैं।

3 सितंबर को मासूम घर के पास बगीचे में खेल रहा था। उसी समय एक लड़की पिटबुल कुत्ते के साथ बगीचे में टहलने आई। अचानक कुत्ता हिंसक हो गया। वह लड़की के हाथ से छूट गया और खेल रहे लड़के के ऊपर दौड़ पड़ा। कुत्ते ने लड़के के चेहरे और कान पर हमला किया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मासूम को डॉग के चंगुल से छुड़ाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिटबुल के हमले से घायल हुए दस साल के कुश त्यागी को पूरी तरह से ठीक होने में एक महीने का समय लग जाएगा। तब तक वह स्कूल नहीं जा सकेगा। वह केडीबी स्कूल में पांचवीं का छात्र है। 12 सितंबर के उसकी छमाही परीक्षा है। सीओ रीतेश त्रिपाठी ने कुत्ते के मालिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि कुत्ते को पालने का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था। उसका इलाज करने वाले प्लास्टिक सर्जन डॉ. अनुज जैन का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो छह महीने के बाद उसके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। इसमें 50 हजार से ढाई लाख का खर्च आता है। फिलहाल उसे सुबह-शाम एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। अभी रोजाना करीब तीन से चार हजार रुपये दवाओं पर खर्च हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में विरोध करने पर युवक पर अभद्रता व गाली गलौज का आरोप लगाया गया है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version