Site icon News1India

मामूली विवाद में जल्लाद बने पड़ोसी, जमकर चटकी लाठियां, आधा दर्जन घायल

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सरया तिवारी में घर के सामने मिट्टी पाटने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल जिसमें एक युवक को आया गंभीर चोट जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर। मिली सूचना के अनुसार ग्राम सभा सरया तिवारी में किस्मती देवी वह उनके पति सदानंद उर्फ भिखारी को उन्हीं के पाटीदार जितेंद्र, प्रदुम, पिंटू ,सन्नी, सुमित्रा, तीजा, हरिकेश, जितेंद्र, राम बदन, अन्य लोगों ने लाठी डंडा वह धारदार हथियार लोहे का रोड से पीट कर किया लहूलुहान पीड़ित व्यक्तियों ने बताया प्रधान प्रतिनिधि द्वारा पक्का नाली का निर्माण करा दिया गया है।नाली के दोनों साइड बटवारा हुआ था और में अपनी जमीन में माटी पाठ रहा था तभी अचानक पहले से पूर्ण प्लानिंग करके हम सभी पर हमला कर दिए किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए हम घर में भाग गए हमारे पाटीदार उपरोक्त लोग घर में घुसकर हमें घसीटते व मारते हुए बाहर लेकर आए और जान से मारने की नीयत से हम सभी को बुरी तरह मार पीट कर घायल कर दिऐ और घर में का सारा सामान तोड़फोड़ दिए।

 

बीच बचाव करना पड़ा नाबालिग और महिला को भारी

बीच बचाव में आए हुए महिला व नाबालिग लड़के को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया
खजनी थाना अध्यक्ष सदानंद सिंन्हा ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version