Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
नोएडा मॉल हत्या मामले में नया मोड़, मृतक की पत्नी का दावा, मोबाइल से डिलीट की गई कई चीजें

नोएडा मॉल हत्या मामले में नया मोड़, मृतक की पत्नी का दावा, मोबाइल से डिलीट की गई कई चीजें

Garden Galleria Murder: नोएडा मॉल में हत्या का वीडियो सामने आया, मृतक की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप- कहा फोन के साथ छेड़छाड़ कर डिलीट की गई कई चीजें

नोएडा में कुछ दिन पहले गैलेरिया मॉल में ब्रजेश राय की पीट पीटकर बाउंसरों ने हत्या कर दी थी। वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। मृतक ब्रजेश राय की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या के बाद मोबाइल से छेड़छाड़ की गई है। मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि जब उसे फोन मिला तो वो फ्लाइट मोड पर था, और जब मोबाइल चेक किया तो उसमें से कई सारी चीजें गायब थी। इसके साथ ही पूजा ने बताया कि ब्रेजेश लड़ाई-झगड़े से दूर रहने वाले शख्स थे।

पूजा ने बताया कि जिस समय ब्रजेश की हत्या हुई। उससे ठीक पहले उन्हें कॉल किया था। जिसकी डिटेल भी फोन में नहीं है। यहां तक की कई वीडियो भी फोन से गायब है।

बतौर पूजा जिस रात ब्रजेश की हत्या हुई, उस दौरान 6 लोग उनके साथ मौजूद थे लेकिन चोट सिर्फ उनके पति को लगी। बाकी सभी बिल्कुल सुरक्षित रहे औऱ जो लोग उस दौरान ब्रजेश के साथ मौजूद थे। उन्होंने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया कि आखिर ये लड़ाई क्यों हुई थी। इसके पीछे की वजह क्या थी।

वहीं अभी जो एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ये फुटेज मॉल के पब के बाहर का है। हालांकि पुलिस को अभी तक पब के अंदर का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है, जिससे चीजें और साफ हो सकतीं थीं।

पुलिस की मानें तो विवाद तो पब के अंदर ही शुरू हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले में वारदात के दिन पब के अंदर क्या हुआ था इसकी छानबीन कर रही है।

आपको बता दें कि लेमन पब में ब्रजेश राय की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।

(By:Vanshika Singh)

Exit mobile version