Site icon News1India

New year 2025 से पहले योगी सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी सौगात, यूपी में तबादलों को मिली हरी झंडी

UP : उत्तर प्रदेश में शिक्षकों को नए साल का तोहफा मिल गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के तबादले को लेकर शासन ने मंजूरी दे दी है। अब शिक्षक जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए आवेदन कर सकते हैं। लंबे समय से शिक्षकों की यह मांग थी, जिसे अब शासन ने स्वीकार कर लिया है।

शासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इच्छुक शिक्षक ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से अपने तबादले की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बेसिक शिक्षा परिषद जल्द ही इस प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। आवेदन केवल शैक्षिक सत्र के दौरान ही निर्धारित तिथियों के भीतर किए जा सकेंगे। इसके अलावा, स्पष्ट किया गया है कि सत्र के दौरान किसी भी स्थिति में तबादला नहीं किया जाएगा।

प्राथमिक विद्यालयों के लिए विशेष नियम

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के लिए विषयवार वर्गीकरण लागू नहीं होता है, इसलिए इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए भाषा विषय की बाध्यता नहीं रहेगी।

उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए विषयवार तैनाती

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की तैनाती होती है, इसलिए इन विद्यालयों में केवल समान पद और समान विषय वाले शिक्षकों के ही स्थानांतरण संभव होंगे। यह कदम शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है और नए साल में उनके लिए राहत भरी खबर लेकर आया है।

Exit mobile version