Site icon News1India

Noida: नशे के नेक्सस पर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का प्रहार, 700 ठिकानों पर छापेमारी

Noida

Noida: गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नशे के बढ़ते कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत 100 से अधिक पुलिस टीमों ने जनपद के 700 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने 75 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनका संबंध नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार से था। छापेमारी में 64 किलोग्राम गांजा और भारी मात्रा में स्मैक सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य नशे के नेटवर्क को समाप्त करना और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाना है।

ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगभग 500 पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश देकर अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान, कई ऐसे स्थानों का खुलासा हुआ जहां से नशीले पदार्थ अन्य राज्यों में भेजे जा रहे थे। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से क्षेत्र में नशे का कारोबार समाप्त करने में मदद मिलेगी।

UP Politics: पीडीए से सपा कार्यकर्ता गायब, टिकट बंटवारे में जमकर चला परिवारवाद…उठ रहे सवाल

इसके अतिरिक्त, Noida पुलिस ने ऑनलाइन माध्यमों के जरिए नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले तीन मुख्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के माध्यम से नशे के कारोबार में शामिल थे। पुलिस का मानना है कि इनसे मिली जानकारी से नशे के अवैध नेटवर्क की जड़ें काटने में सहायता मिलेगी।

Noida कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस अभियान के दौरान जनपथ के सहयोगी पुलिसकर्मियों की सराहना की और जनता से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में मदद करें। इस महत्वपूर्ण अभियान से नोएडा में नशे के कारोबार पर काबू पाने की उम्मीद जगी है, जिससे शहर के युवाओं को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकेगा।

Exit mobile version