Site icon News1India

Noida GIP Mall suicide: ससुराल से तंग आकर महिला ने GIP मॉल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस कर रही मामले की जांच

Noida

Noida GIP Mall suicide: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-39 के द ग्रेट इंडिया पैलेस (GIP) मॉल से एक युवती ने आत्महत्या कर ली। बुधवार रात को दिल्ली की रहने वाली 36 साल की आकांक्षा सूद ने मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। Noida पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है, जब आकांक्षा सूद GIP मॉल के इमरजेंसी एग्जिट से सीढ़ियों से कूद गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक आकांक्षा की मौत हो चुकी थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

ससुराल वालों पर आरोप

मृतका के परिजनों ने घटना को आत्महत्या करार देते हुए आकांक्षा के ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, आकांक्षा की शादी दिल्ली में हुई थी और शादी के बाद महज 15 दिन में उसका अपने पति से विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद उनका तलाक का मामला भी चल रहा था। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों के दबाव के कारण आकांक्षा डिप्रेशन में थी, जिससे उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

यहां पढ़ें: सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी

परिजनों ने बताया कि आकांक्षा दिल्ली के करावल नगर की निवासी थी और उनका Noida से कोई संबंध नहीं था। शादी के बाद से ही वह मानसिक तनाव का सामना कर रही थीं और तलाक के केस की वजह से उसकी स्थिति और खराब हो गई थी। परिजनों के मुताबिक, उसने आत्महत्या का कदम अपनी ससुरालियों के कारण उठाया।

Noida पुलिस ने शुरू की जांच

Noida पुलिस ने आकांक्षा के फोन को जांच के लिए भेज दिया है और उसके पति तथा ससुराल वालों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं और इस मामले की जानकारी के लिए पुलिस से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

नोएडा में एक और दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Exit mobile version