Site icon News1India

बेटी ने बेरहमी से तवा से वार कर की मां की हत्या, बर्तन धोने को लेकर हुआ था विवाद

नोयडा: राजधानी दिल्ली के करीब नोयडा के सेक्टर 77 की एक सोसाइटी में बेटी ने बेरहमी से अपनी मां की तवा मारकर हत्या कर दी। पुलिसकर्मी के अनुसार यह वारदात नोयडा के सेक्टर 77 अंतरिक्ष कैनवाल सोसाइटी की है।सोसाइटी के एच ब्लॉक के 14 फ्लोर के एक फ्लैट से महिला का शव बरामद हुआ। जांच में यह सामने आया है की महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान थे। पुलिसकर्मी के अनुसार इस मामले में शुरू से ही हत्या की आशंका जताई जा रही थी। जांच के अनुसार यह पता चला की महिला की हत्या को उसकी नाबालिग बेटी ने ही अंजाम दिया था।

मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग बेटी के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है व मृतका की 14 वर्षीया बेटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या में इस्तेमाल किया हुआ तवा बरामद कर लिया गया है, उसकी पूर्ण जांच हो चुकी है व लड़की को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

मृतक महिला का नाम अनुराधा है वह शाहदरा की निवासी थी।16 साल पहले मृतका की शादी हुई थी जिसमें वह 5 साल बाद अपने पति से अलग रहने लगी थी। वह अपनी 14 साल की बेटी के साथ फ्लैट में रहती थी अनुराधा का व्यव्हार अपनी बेटी क प्रति अच्छा नहीं था वह उसके साथ बदसलूकी करती थी जिस कारण वह परेशान रहती थी। अनुराधा ग्रेटर नोयडा स्तिथ एक कंपनी में सप्लाय वुमैन के तौर पर काम करती थी और लोगों का आना जाना लगा रहता था। सिंगल मदर होने के करण उसके दोस्त भी उसको चिढ़ाते थे। नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि अनुराधा ने अपनी बेटी को बर्तन धोने के लिए बोला था पर बेटी ने मना कर दिया। जिस पर अनुराधा ने उसे डाटा जिस वजह से बेटी ने गुस्से में बेहरमी से तवा से सिर पर मार दिया।

एडेसेपे ने बताया जांच की शुरुआत में ही पता चल गया था की वारदात को अंजाम देने वाला कोई जानकार ही है। जब बेटी से पूछताछ की गयी तो उसने बतया तहा की वह उस समय सोसाइटी में वाक के लिए गयी थी ,लौटते ही उसने अपनी माँ को खून में लथपथ देखा, फिर सीसीटीवी फुटेज की जांच की और लोगो से पूछताछ की तो पता चला किसी बहरी व्यक्ति का कोई आना जाना नहीं था , जब लड़की से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने अपना गुनाह क़ुबूल कर लिया

(ऋषभ गोयल)

Exit mobile version