Site icon News1India

Noida में अपर आयुक्त पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले 14 अधिकारियों का ट्रांसफर, उठे सवाल

Noida

Noida Transfer Dispute: उत्तर प्रदेश के राज्य कर विभाग से एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। नोएडा में तैनात अपर आयुक्त राज्य कर संदीप भागिया पर कई अधिकारियों ने शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। छह अधिकारियों ने इस संबंध में आयुक्त राज्य कर को पत्र लिखकर मोर्चा भी खोला और जांच कमेटी पर सवाल उठाए थे। लेकिन इस पूरे विवाद में कार्रवाई का रुख चौंकाने वाला रहा। Noida विभाग ने आरोप झेल रहे अधिकारी के खिलाफ कदम उठाने के बजाय उन्हीं 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिन्होंने आवाज उठाई थी। इनमें सहायक आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और अपर आयुक्त स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।

ट्रांसफर लिस्ट में शामिल नाम

बुधवार को विशेष सचिव राज्य कर श्याम नारायण ने 14 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक:

अधिकारियों की शिकायत और विभागीय रवैया

Noida में तैनात 6 अधिकारियों ने अपर आयुक्त संदीप भागिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अधिकारी लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं और जांच कमेटी गठित करने में भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। अधिकारियों ने इसे लेकर लिखित शिकायत की थी। लेकिन विभाग ने कार्रवाई उनके खिलाफ कर दी जिन्हें शिकायतकर्ता माना जा रहा था।

बड़ा सवाल

इस पूरे मामले ने राज्य कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारी पूछ रहे हैं कि क्या उत्पीड़न की शिकायत करना ही ट्रांसफर का कारण बन गया? अब नजरें इस बात पर हैं कि क्या सरकार इस मामले में स्वतंत्र जांच बैठाएगी या फिर मामला यहीं ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Violence in Nepal: नेपाल में हालात और बिगड़े,हिंसा बढ़ी, सेना ने कर्फ्यू लगाया, क्या भारत की सीमा पर भी मंडरा रहा खतरा

Exit mobile version