Site icon News1India

North East में बारिश का प्रकोप: बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 25 की मौत, हजारों प्रभावित

North East

North East rain: North East भारत इस समय मूसलाधार बारिश और उससे उत्पन्न बाढ़ व लैंडस्लाइड की मार झेल रहा है। असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे राज्यों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन आपदाओं में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और भारी बारिश की चेतावनी दी है। असम के 17 जिलों में 78,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि इम्फाल, गुवाहाटी और अन्य शहरों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राहत व बचाव कार्य NDRF और SDRF के सहयोग से तेजी से जारी है।

असम में पांच की मौत, 17 जिले बुरी तरह प्रभावित

असम की राजधानी गुवाहाटी में भारी बारिश से लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। गोलाघाट और लखीमपुर में भी तीन और लोगों की जान गई। राज्य के 17 जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़ चुके हैं, जहां करीब 78,000 लोग प्रभावित हैं। लखीमपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां अकेले 41,600 लोग संकट में हैं। डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अब तक 1,200 से ज्यादा लोगों को पांच राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।

अरुणाचल और मिजोरम में बाढ़ से तबाही, 15 लोगों की मौत

North East अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास एक वाहन बाढ़ में बह गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग डूब गए, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 9 हो गई है। वहीं मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की मौत हुई है। यहां अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई है।

मणिपुर में जनजीवन ठप, स्कूल बंद, NDRF अलर्ट पर

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में तीन दिन की लगातार बारिश ने हालात गंभीर बना दिए हैं। कई इलाकों में जलभराव है और प्रशासन ने इम्फाल नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने असम में रेड अलर्ट और अन्य राज्यों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

UP News: प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार, IPS राजीव कृष्णा बनाए गए यूपी के DGP

Exit mobile version