Site icon News1India

बिलकिस बानो केस लेकर अब मौलाना तौकीर रजा ने सरकार को दी ये धमकी

बरेली: इतेहादे मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान ने  बिलकिस बानो और टी राजा के मामले में केंद्र सरकार को दिया सात दिन का अल्टीमेटम, सात दिन में अगर उनके 11 आरोपियों को दोबारा जेल में नहीं भेजा गया तो देश भर में प्रदर्शन करेंगे ।

मौलाना तौकीर रजा अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिलकिस बानो के साथ बलात्कार जैसे मामले में दोषी 11 लोग को बाइज्जत बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ है और पैगंबर की शान के खिलाफ बोलने वाला बीजेपी का विधायक टी राजा को जल्दी रिहा कर दिया और राजस्थान के जालौर में बच्चे के टीचर ने पानी पीने को लेकर छात्र की पिटाई से मौत हो गई इन सबका आईएमसी विरोध करती है ।

आईएमसी पार्टी एक सप्ताह का केंद्र सरकार को नोटिस देकर बेमियादी धरने पर बैठेगी उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश सरकार से नहीं है कोई मुतालबा बल्कि हमारा मोदी सरकार के मुतालबा है कि देश की छवि खराब हो रही है इस प्रकार के 11 दोषियों को खुलेआम छोड़ देने से बिलकिस बानो को न्याय नहीं मिलेगा और देश की छवि खराब होगी उन्होंने कहा कि एक सप्ताह का हम नोटिस देते हैं यदि बिलकिस बानो के दोषियों को दोबारा जेल नही भेजा गया तो उनकी पार्टी बेमियादी धरने पर बैठेगी यह धरना भूख हड़ताल में भी तब्दील हो सकता है और अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी तब्दील हो सकता है।

मौलाना तौकीर ने कहा कि कुछ ऐसे मामले हैं जिसमें केंद्र सरकार गलत फैसले ले रही है मैं उनके गलत फैसलों का विरोध करता हूं दोषियों को बचाना और मजलूम को इंसाफ ना मिलना यह बड़े शर्म की बात है इसलिए मैं केंद्र सरकार को चेतावनी देता हूं कि यदि एक सप्ताह के अंदर बिलकिस बानो के दोषियों को दोबारा जेल नहीं भेजा गया तो इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल बेमियादी धरने पर बैठेगी ।

Exit mobile version