Site icon News1India

UP में अब सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर रोक, योगी सरकार ने तय किए नियम

Uttar Pradesh News: प्रयागराज (Prayagraj) के चौक में अलविदा की नमाज मस्जिद के बाहर सड़कों पर पढ़ने की पंरपरा चली आ रही है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस बार जामा मस्जिद में आकर नमाज पढ़ने के बजाय नमाजियों को अपने मोहल्ले में स्थित मस्जिदों में नमाज पढ़नी होगी।

शासन-प्रशासन के सख्त रवैये के बाद शहर के मौलाना भी नमाजियों से यही अपील कर रहे हैं कि इस बार मस्जिद के बाहर किसी भी दशा में सड़क पर नमाज पढ़ने की व्यवस्था नहीं की जाएगी। इसके लिए इंतजामिया कमेटी, जामा मस्जिद की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। सड़कों पर नमाज पढ़ने से आवागमन तो बाधित होता ही था साथ ही विवाद जैसी स्थिति भी बनी रहती थी।

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के सख्त रवैये के चलते पहले से तमाम धार्मिक स्थलों से स्पीकर उतारने और उनकी आवाज़ कम करने का सिलसिला पहले से जारी है और अब सड़कों पर नमाज़ को लेकर भी सरकार ने अपनी मंशा और नियम तय कर दिए हैं ।

(By: Vanshika Singh)

Exit mobile version