Site icon News1India

Jalaon Rape case:जालौन में हुई दरिंदगी की हद पार,दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च

जालौन में हुई दरिंदगी की हद पार

Jalaon rape case:आज हमारे देश में महिला सुरक्षा एक बहुत महत्वपूर्ण विषय बन चुका है।आज हर उमर की महिलाएँ अपनी सुरक्षा को ले कर चिंता में हैं के कब कहाँ उनके साथ कोई हादसा हो जाए।महिलाये घर से निकलते वक़्त अपने आप को असुरक्षित समझती हैं।सरकार के बड़े बड़े दावे बस धरे रह जाते है।हाल ही jalaon में ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी।जहाँ दरिंदों ने पहले युवती के साथ गैंग रेप किया उसके उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी।आइए जाने पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला

जालैन के PHC बाबई में काम करने वाली स्टाफ नर्स 28 नवंबर की सुबह स्कूटी से काम पर जा रही थी. उसका दावा है कि जैसे ही वो चुर्खी थाना क्षेत्र के सोकरखेड़ा के पास पहुंची, तभी 4 बाइक सवार लोगों ने उसे स्कूटी से गिरा दिया. इसके बाद उसे खींचकर झाड़ियो में ले गए. वहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई और कथित तौर पर उसका गैंगरेप किया गया.
महिला का आरोप है कि दरिंदगी के बाद बदमाशों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर भर दिया. ग्रामीणों ने बेहोश स्टाफ नर्स को अस्पताल में भर्ती करवाकर पुलिस को सूचना दी.महिला ने एक आरोपी की पहचान की है.इस सनसनीखेज वारदात को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.

पुलिस का बयान

पीड़िता के मुताबिक चार बाइक सवार बदमाशों ने उसे स्कूटी से गिराकर झाड़ियों में ले गए. फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान की है।लेकिन पुलिस इस मामले को अलग एंगल से भी देख रही है. पुलिस अधीक्षक प्रदीप वर्मा ने बताया कि पीड़िता का उन में से एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं और उसी के परिजनों ने मारपीट की है।पर पीड़िता के आरोप गंभीर है, इसीलिए इस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Exit mobile version