Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

OP Rajbhar News: राजभर का विवादित बयान-‘सपा और कांग्रेस की रगों के अंदर पाकिस्तान का…?

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "पाकिस्तान का पानी पीने वाला" बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यादव मुस्लिम वोटों को आकर्षित करने के लिए विवादास्पद बयान दे रहे हैं, और जल्द ही हार का सामना करेंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
January 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
OP Rajbhar
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

OP Rajbhar News: उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और उनके समर्थकों ने “पाकिस्तान का पानी पी लिया है” और इसलिए वे भारत सरकार के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग मुस्लिम वोटों को आकर्षित करने के लिए विवादित बयानबाजी कर रहे हैं। राजभर ने दावा किया कि अखिलेश यादव अभी तक कुंदरकी में हार चुके हैं और अब वह मिल्कीपुर में भी हारने वाले हैं।

अखिलेश यादव के बयान पर राजभर की प्रतिक्रिया

योगी सरकार के मंत्री OP Rajbhar ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में भी शिवलिंग की मौजूदगी का दावा किया था। राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव को शिवलिंग की नहीं, बल्कि मुस्लिम वोट की चिंता है। वह मुस्लिम वोटों को अपने पक्ष में रखने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव की हार तय है, और मिल्कीपुर में उनकी हार से उन्हें बड़ी बदनामी का सामना करना पड़ेगा।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

January 27, 2026
Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

January 18, 2026

OP Rajbhar ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “ये लोग पाकिस्तान का पानी पीते हैं, और पाकिस्तान हमेशा भारत का विरोध करता है। ऐसे लोग भारत में रहने वाले लोगों का विरोध करेंगे ही।” मंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि यह लोग सरकार का विरोध करने के लिए हमेशा विवादों में रहते हैं, और अब उनका पतन होना तय है।

क्या था अखिलेश यादव का बयान?

अखिलेश यादव ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री आवास में भी शिवलिंग हो सकता है और वहां खुदाई होनी चाहिए। उनका कहना था कि मीडिया पहले वहां जाए और फिर वे खुदाई में शामिल होंगे। यह बयान अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हिंसा के बाद कई जगहों पर हुई खुदाई के संदर्भ में दिया था।

इसके बाद, मुस्लिम इलाकों में बंद पड़े मंदिरों की खुदाई का मुद्दा गर्माया और अखिलेश यादव ने सरकार की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री आवास में शिवलिंग होने की संभावना पर खुदाई की जानी चाहिए।

OP Rajbhar का आरोप है कि ऐसे बयानबाजी करने का उद्देश्य केवल वोट बैंक की राजनीति करना है, जो समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी करेगा।

यहां पढ़ें: CM Yogi News: सड़क सुरक्षा पर सीएम योगी का फोकस… 6-10 जनवरी तक स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम
Tags: Akhilesh Yadavom Prakash rajbhar
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Akhilesh Yadav

मिशन 2027: अखिलेश का ‘लकी’ रथ तैयार, क्या फिर से दौड़ेगी ‘साइकिल’ की रफ्तार?

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Akhilesh Yadav victory chariot: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'रथ यात्रा' का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है। 2027 के...

Akhilesh Yadav

“अपने घर की बहन-बेटियों को देखकर आईने से सवाल करें…” भाजपा वोटर्स पर अखिलेश का सबसे बड़ा प्रहार!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों पर अब...

Next Post
Mahakumbh में अब महंगे होटल की जरूरत नहीं, ₹200 में घर जैसा सत्कार, मिलेगा स्वादिष्ट भोजन, जानें कैसे ?

Mahakumbh में अब महंगे होटल की जरूरत नहीं, ₹200 में घर जैसा सत्कार, मिलेगा स्वादिष्ट भोजन, जानें कैसे ?

VDA

नए साल पर वाराणसी के लोगों को तोहफा! मिलेगा सपनों का घर, बस करना होगा ये काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist