Site icon News1India

UP News: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया आगरा का खूंखार चोर नीरज, सिर्फ सोना-चांदी ही पार करता था ‘नटवरलाल’

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने आगरा के खतरनाक चोर और लुटेरे को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल भी हुआ, जिसे अरेस्ट कर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने दो बोलेरो कार, तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने बताया कि मारे गए बदमाश ने अपने साथियों के साथ 75 किलो चांदी ज्वलर्स के पास सेेेेेेेेेे लूटी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही थी। सटीक सूचना पर उन्हें घेर लिया गया और सरेंडर करने को कहा गया। बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरा मारा गया, जबकि दूसरा घायल हो गया।

दरअसल, गोविंद नगर के मंडी रामदास में श्रीजी ज्वैलर्स के मालिक सराफा कारोबारी हरिओम सोनी निवासी मुहल्ला पंजाबी पेच के बेटे कन्हैया और गौरव चालक शब्बीर के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से मंगलवार शाम को आगरा के नमक की मंडी से 75 किलो चांदी लेकर आ रहे थे। फरह के हिंदुस्तान इंटर कालेज के समीप बाइक व बोलेरो से आए हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने कार रुकवा ली और चालक को खींचकर बाहर निकाल दिया। बदमाश हथियार के बल पर दोनों युवकों को अगवा कर 75 किलो चांदी लूटकर अछनेरा रोड की तरफ भागने लगे। यहां पुलिस की गश्त देख युवकों को उतार दिया और यूटर्न लेकर वापस हाईवे की तरफ आ गए।

पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। तीन घटे बाद स्विफ्ट डिजायर कार हाईवे पर भीम नगर पुलिस के पास खड़ी मिली। चांदी बदमाश लूट ले गए थे। करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चांदी लूट के बाद से पुलिस की आठ टीमें लुटेरों की धरपकड़ के लिए जुटी हुई थी। गुरुवार देर रात आगरा-बार्डर पर पुलिस को मुखबिर से कुछ बदमाशों के मूवमेंट की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी शुरू कर दी गई। पुलिस ने बिना नंबर की एक संदिग्ध बोलेरो को रुकवाया। लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में आगरा के राहुल और नीरज घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में नीरज को आगरा एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया।

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरों के पास से बिना नंबर की एक बोलेरो बरामद की है। साथ ही सराफा कारोबारी की लूटी हुई एक करोड़ रुपये की चांदी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस लुटेरों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। मारा गया बदमाश आगरा का रहने वाला है। नीरज पर चोरी-लूट के दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि नीरज ने एक गैंग खड़ा किया था। गैंग के सदस्य की रडार पर ज्वलर्स रहते थे। साथ ही गैंग के सदस्य महिलाओं को भी शिकार बनाते थे। महिलाओं के ज्वेलरी सीन कर भाग जाया करते थे। नीरज ने ही ज्सवलर्स के साथ लूटपाट का प्लान बनाया। अपने सदस्यों के साथ बंदूक के दम पर 75 किलो चांदी लूट ले गया। बताया जा रहा है कि नीरज के गैंग में कई और सदस्य हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ऑपरेशन चलाए हुए है।

 

 

Exit mobile version