Site icon News1India

अराजकता से यादववाद तक… OP Rajbhar ने सुनाई सपा की ‘ABCD’ की पूरी कहानी, अखिलेश यादव पर बोला जोरदार सियासी वार

OP Rajbhar

OP Rajbhar Slam Akhilesh Yadav: लखनऊ की सियासत में इन दिनों ‘ABCD’ की जंग गरमा गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के ताजा बयान के बाद, यूपी सरकार के कद्दावर मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उसी ‘ABCD’ का सहारा लेकर सपा शासन पर तीखा हमला बोला। राजभर ने सपा सरकार को अराजकता, भ्रष्टाचार और जातिवाद का प्रतीक बताया और दावा किया कि अखिलेश काल में शिक्षा से लेकर प्रशासन तक, हर क्षेत्र में गिरावट आई। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में सरकारी स्कूल नकल माफिया, भर्ती घोटाले और बुनियादी सुविधाओं की कमी के लिए कुख्यात थे, जबकि योगी सरकार में ऑपरेशन कायाकल्प से शिक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। राजभर ने A से Z तक सपा पर गंभीर आरोप गिनाए।

ABCD से Z तक का हमला

OP Rajbhar ने अखिलेश काल की ‘ABCD’ को सिर्फ चार अक्षरों तक सीमित न रखते हुए पूरे वर्णमाला में आरोपों की लिस्ट बना डाली। उनके मुताबिक, सपा राज में –
A – अराजकता,
B – भ्रष्टाचार,
C – चोर,
D – दलाली,
E – ईर्ष्या,
F – फर्जीवाद,
G – गुंडागर्दी,
H – हेराफेरी,
I – इंफ्रास्ट्रक्चर की अनदेखी,
J – जातिवाद,
K – कुशासन,
L – लाल बत्ती संस्कृति,
M – मुलायम रुख,
N – नौटंकी,
O – ओछी राजनीति,
P – पिछड़ापन,
Q – क्वालिटी की कमी,
R – रिश्तेदारवाद,
S – सांप्रदायिक तुष्टिकरण,
T – टोपी ड्रामा,
U – उदासीनता,
V – वोट बैंक,
W – अधूरा विकास,
X – X-फैक्टर की कमी,
Y – यादववाद,
Z – जीरो बदलाव।

शिक्षा व्यवस्था पर करारा निशाना

OP Rajbhar ने विशेष तौर पर अखिलेश सरकार में शिक्षा की स्थिति को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उस दौर में सरकारी स्कूल टूटी दीवारों, गंदे टॉयलेट, गिरती छतों और घटती उपस्थिति का प्रतीक थे। नकल माफिया और भर्ती घोटालों ने शिक्षा की साख गिरा दी थी। इसके विपरीत, उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार में 96% से ज्यादा स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं दी गई हैं, 11,500 करोड़ रुपये से ऑपरेशन कायाकल्प चलाया गया और इस साल 27 लाख नए बच्चों का नामांकन हुआ है।

बालिका शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं का दावा

कैबिनेट मंत्री OP Rajbhar ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालयों में 18,000 से ज्यादा श्रमिक और अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा व स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है। 1,722 पीएम-श्री स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी और ICT लैब हैं, जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। राजभर ने तंज कसते हुए कहा – “सपा राज में शिक्षा के मंदिर ढहे, भाजपा राज में ज्ञान के दीप जले।”

नोएडा प्राधिकरण में सीईओ डॉ. लोकेश एम. की अहम बैठक, विकास कार्यों पर दिए निर्देश

Exit mobile version