Site icon News1India

Utter Pradesh:लाखों की मिली गाड़ी,करोड़ों मिला कैश इस अनोखी शादी में जमकर बरसा पैसा!

Utter Pradesh News: वैसे तो शादी में पैसे खर्चे करना जैसे एक फैशन बन ही गया है लोग एक दूसरे को दिखाने के लिए अपनी हैसियत से ज़्यादा पैसे ख़र्च करने लगे हैं।ऐसे में एक ऐसी शादी सामने आई है। जहां दूल्हे पर जमकर पैसा लुटाया गया है। दूल्हे के तो महंगी 75 लाख की गाड़ी 2 करोड़ 56 लाख मिले कैश और साथ ही साथ काजी को भी लाखों रुपये दे दिए गए। इस शादी का वीडियो सामने आया है।

 

 दूल्हा  हुआ मालामाल

इनदिनों शादी का सीजन चल रहा है। यूपी के एक दूल्हे पर पैसों की जमकर बारिश हो गई। निकाह के दौरान गाजियाबाद के दूल्हे को इतनी रकम मिली की है। इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है। बताया जा रहा है कि निकाह में दुल्हन वालो ने दूल्हे को 2 करोड़ 56 लाख की रकम दी और 75 लाख की एक मनपसंद गाड़ी मिली है।

 

काजी दिए गए 11 लाख रुपये

इसके साथ ही साथ निकाह करवाने वाले काजी को भी 11 लाख रुपये दिए गए हैं। फिर दूल्हा भी पैसे खर्चे में पीछे नहीं रहा उसने भी दुल्हन की बहन को जूता चुराई रस्म के लिए 11 लाख दिए गए हैं।इसी बीच दुल्हन के घरवालों ने मस्जिद में 8 लाख रुपये दान किए हैं। बताया जा रहा है कि निकाह के दौरान रिसॉर्ट तक कई सूटकेसों में नोट भरकर लाए गए थे।

वीडियो हुए वायरल

कुछ सूत्रो की माने तो दूल्हा गाजियाबाद का रहने वाला है और दुल्हन मेरठ की है। इस निकाह का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को दिल्ली- देहरादून नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है।

दूल्हे की लगी लॉटरी

इस शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर दूल्हा और दुल्हन का परिवार क्या करता है? ये शादी किसकी है? वायरल वीडियो में लोग कमेंट कर रहे हैं कि सभी की दूल्हे जैसी किस्मत होनी चाहिए। एक ही बार में लॉटरी लग गई है।

Exit mobile version