Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पायल ने लिया पिता की मौत का बदला, मर्डर के बाद युवती पर डाला तेेजाब

पायल ने लिया पिता की मौत का बदला, मर्डर के बाद युवती पर डाला तेेजाब, एक बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रची ये खौफनाक साजिश

दिल्ली से सटे नोएडा की एक ऐसी वारदात जो सोचने पर मजबूर कर देगी। ये खबर सुनने में भले ही बेहद आश्चर्य कर दे, पर ये हकीकत में हुआ है। जहां एक बेटी ने अपने पिता की मौत का बदला बड़े ही खौफनाक तरीके से लिया। कैसे एक लड़की ने खौफनाक खूनी साजिश रच डाली। और फिर उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया।

पूरी घटना का विवरण

नोएडा के बिसरख में कत्ल का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां आरोपी जिसका नाम पायल बताया जा रहा उसने पिता की मौत का बदला लेने के लिए एक लड़की को मौत के घाट उतार दिया। पहले सोशल मीडिया के जरिए एक लड़के को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर एक लड़की का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पायल ने लड़की की पहचान मिटाने के लिए जो किया उसे सुन के पुलिसवालो के रोंगटे भी खड़े हो गये।

फेसबुक पर अजय नाम के युवक को फसाया

आपको बता दें, कुछ वक्त पहले पायल के पिता का मर्डर हुआ था। पिता की मौत के बाद से ही पायल बदला लेना चाहती थी। जिसके चलते उसने ऐसी घटना को अंजाम दिया जो बेहद ही डरावनी है। पायल ने सबसे पहले एक साजिश रची। साजिश के मुताबिक उसने सबसे पहले फेसबुक पर एक अजय नाम के युवक को दोस्त बनाया।और उससे बातचीत करने लगी। जिसके चलते अजय फेसबुक दोस्त से पायल के प्यार में पड़ गया।

अजय के साथ मिलकर कत्ल किया

अजय पायल के प्यार में कुछ भी करने को तैयार था। तभी मौका देखते ही पायल ने एक लड़की जिसे वो मारना चाहती थी अजय से उसका इंतजाम करने की बात कही। जैसी ही वो लड़की मिल गई तो पायल ने अजय के साथ मिलकर उसका कत्ल कर दिया। फिर पायल ने तेजाब से लड़की का चेहरा जला दिया था। ताकि कोई भी लड़की की शिनाख्त ना कर पाये। पायल ने उस लड़की की लाश को अपने कपड़े पहना कर लाश को ऐसी जगह फेंका कि वो लोगों की नजरों में आसानी से आ जाए।

पुलिस को शक होने पर मामले की दूबारा तफ्तीश

लोगों द्वारा पुलिस को सूचना मिलने पर लाश को बरामद कर लिया गया। वहीं पायल के गायब होने से घर वाले परेशान थे जिसके चलते उन्होंने पुलिस को इस बारें में बताया था। पुलिस को जैसे ही अज्ञात लड़की की लाश मिली तो उन्होंने पायल को घरवालों को भी शिनाख्त के लिए बुलाया। पायल के कपड़ों में मिली लाश को उसके घरवालों ने पायल समझा और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पर कहते है ना झूठ के पैर ज्यादा लम्बें नहीं होते। पुलिस को शक होने पर मामले की तफ्तीश दूबारा हुई और सारा मामला खुल गया।

हेमलता की हत्या के आरोप में 4 लोग हिरासत में

पायल ने पुलिस को बताया कि वो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहती थी। इसी के चलते उसने ऐसी साजिश रची थी। पुलिस ने पायल और अजय समेत इस 4 लोगों को हेमलता की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया है।

Exit mobile version