Site icon News1India

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज

Phoolpur

Phoolpur Seat: फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बीच समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ गंगानगर के सराय इनायत थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। इस FIR में आरोप लगाया गया है कि सिद्दीकी ने एक कार्यक्रम (Phoolpur) के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे दलित समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

डीसीपी (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार, यह FIR बहुजन समाज पार्टी (BSP) के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष राजकुमार गौतम की तहरीर पर दर्ज की गई। सिद्दीकी के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम और बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

सपा प्रत्याशी पर FIR दर्ज

सिद्दीकी ने इस FIR पर कहा की मैंने कभी दलित समाज के खिलाफ कोई अपशब्द नहीं कहा। मीडिया ने मेरी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया। जिस दलित समाज के बल पर मैं तीन बार विधायक रहा, उनके खिलाफ मैं कैसे कुछ कह सकता हूं? उन्होंने यह भी कहा कि यदि अनजाने में कोई गलती हुई हो, तो वह क्षमा मांगते हैं।सिद्दीकी का यह कहना है कि यह प्राथमिकी उन्हें फंसाने के लिए और दलित समाज में उनके प्रति गलत भावना पैदा करने के उद्देश्य से दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े: महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजप ने जारी की तीसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

आपको बता दें कि मुजतबा सिद्दीकी पहले भी सोरांव से दो बार और प्रतापपुर से एक बार विधायक रह चुके हैं। सपा ने उन्हें आगामी उपचुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन का उम्मीदवार बनाया है, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। इस घटना के राजनीतिक नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, खासकर जब चुनावी माहौल गरमाया हुआ है।

Exit mobile version