Site icon News1India

Pilibhit news: एथेनॉल टैंक में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान, 11 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पाया आग पर काबू

शुक्रवार करीब रात 11:00 बजे पीलीभीत के दमकल विभाग को फैक्ट्री में एथेनॉल टैंक में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल विभाग को मिली आगजनी की सूचना मिलने पर पीलीभीत के फायर विभाग की एक गाड़ी बीसलपुर के फायर विभाग की एक गाड़ी और बरेली के नवाबगंज की एक गाड़ी को फैक्ट्री में बुलवाया गया दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने के बाद आग बुझाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया

बता दें आग भुजाने का रेस्कयू अभियान 11 घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे बहुत मुश्किल आग पर  काबू पाया जा सका ।अब इस पूरे मामले में आग लगने के कारणों की जांच करने के लिए दमकल विभाग द्वारा एक टीम गठित की गई है। इस बीच लाखों के नुक्सान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस पूरी घटना की पुष्टी पीलीभीत के प्रभारी फायर अधिकारी आकाश ने की है। और उन्होने कहा कि आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने करीब 11 घंटे तक मौके पर मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं अब तक इस पूरे मामले में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

Exit mobile version