Site icon News1India

जानिए वाराणसी पहुंचते ही PM मोदी ने CP-DM को क्यों किया तलब, दागे प्रश्न और दिया अल्टीमेटम तो मचा हड़कंप

वाराणसी। PM Narendra Modi visit Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस कमिश्नर और डीएम को तलब कर लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनों अफसरों से वाराणसी दुष्कर्म कांड को लेकर जानकारी ली। पीएम मोदी ने अफसरों से कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे। साथ ही पीड़िता के परिवार की सुरक्षा के साथ हर संभव मदद दिए जाने को कहा।

घटना के बारे में डिटेल जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीस क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी का ये वाराणसी में 50वां दौरा है।यहां एयरपोर्ट पर उतरते ही वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से कुछ दिन पूर्व शहर में घटी एक बलात्कार की घटना के बारे में डिटेल जानकारी ली। पीएम ने सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो, इसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, वाराणसी में एक छात्रा के साथ 6 दिनों तक हैवानियत की गई। लड़की 29 मार्च को गायब हुई थी और वह 4 अप्रैल को बेसुध हालत में बरामद की गई। इन छह दिनों में उसके साथ 23 लोगों ने रेप किया। इस दौरान छात्रा को ड्रग्स देकर नशे में रखा गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर लालपुर पांडेयपुर थाने में 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसमें से 12 नामजद और 11 अज्ञात हैं।

कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

घटना के बाद वाराणसी की महिलाएं पीएम मोदी के स्थानीय कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीएम मोदी के पीआरओ ने घटना की जानकारी पीएमओ तक पहुंचाई। जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी पूरी घटना पर नजर बनाए हुए थे। वाराणसी पहुंचे ही उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों को तलब कर दिया और दुष्कर्म कांड की जानकारी ली और कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

44 परियोजनाओं की सौगात देंगे

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 50वें दौरे पर पहुंचे हैं। इस खास मौके पर वे काशीवासियों को 3,884 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 1,629 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2,255 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

एक जनसभा को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में मेहंदीगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में लगभग 50 हजार लोग उनके संबोधन को सुनने के लिए मौजूद रहेंगे। जनसभा स्थल पर भीड़ प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Exit mobile version