Site icon News1India

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी, 3384 करोड़ के योजनाओं की काशी को मिलेगी सौंगात

PM Modi Varanasi Visit

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार आज वाराणसी पहुंचे। वह बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए मेंहदीगंज में जनसभा स्थल पहुंचे। उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद हैं। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार शुक्रवार को केवल जनसभा में शामिल होने वाले वाहनों को ही कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति होगी जबकि अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

पीएम मोदी का वाराणसी का 50वां दौरा

अपने 50वें वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों को 3,884 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं का उपहार दिया। इसमें 1,629 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया जबकि 2,255 करोड़ रुपये की 25 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। वाराणसी पहुंचने पर पीएम मोदी ने हाल ही में हुई बलात्कार की घटना पर पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से विस्तृत जानकारी हासिल की।

यह भी पढ़े: ‘मैं काशी का हूं और काशी मेरी’ बोले- अब काशी पूर्वांचल की आर्थिक ताकत बन चुकी है

उन्होंने दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। वाराणसी में पीएम मोदी ने कहा कि मैं पूर्वांचल के पशुपालक परिवारों और मेहनती बहनों को विशेष रूप से बधाई देता हूं। काशी अब सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं, बल्कि पूर्वांचल के आर्थिक विकास का एक प्रमुख गढ़ बन चुकी है। जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और कनेक्टिविटी से संबंधित परियोजनाएं इस क्षेत्र के लिए नया इतिहास गढ़ रही हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को पीएम मोदी ने सौंपा आयुष्मान वय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कहा कि काशी अब केवल आध्यात्मिक केंद्र नहीं बल्कि पूर्वांचल के आर्थिक विकास का भी एक प्रमुख गढ़ बन गई है। उन्होंने कनेक्टिविटी, जल, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। एक विशेष आयोजन के दौरान पीएम मोदी ने वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए। यह योजना बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई है जिससे लाखों वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

Exit mobile version