Site icon News1India

सुल्तानपुर डकैती मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट के माल के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार

Sultanpur

Sultanpur: सुल्तानपुर लूट कांड में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डकैतों से लूटे गए सामान से भी ज्यादा रिकवरी की है। मास्टरमाइंड की जानकारी पर 4 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

बरामद सामान में सवा दो किलो सोना, 20 किलो चांदी और नकदी शामिल है। पकड़े गए आरोपी विवेक सिंह, दुर्गेश सिंह, अरविन्द यादव और विनय शुक्ला के पास से गहने और नकदी जब्त की गई है।

मास्टरमाइंड समेत 8 लोग गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुर (Sultanpur) लूट कांड में अब तक मास्टरमाइंड समेत 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मंगेश यादव नामक एक आरोपी एनकाउंटर में मारा गया था, जबकि 5 आरोपी अभी भी फरार हैं। लूटे गए गहनों की पहचान दुकानदार ने की है।

2 सितंबर को पुष्पेंद्र सिंह, सचिन सिंह और त्रिभुवन को एक हॉफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था। मास्टरमाइंड विपिन सिंह ने वारदात के अगले ही दिन आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस इस मामले को सुलझाने का दावा कर रही है।

ये भी पढ़े : सुबह की शुरुआत को बनाएं खास, Tulsi Puja और ये आसान टिप्स आपके जीवन को बनाएं खुशहाल

आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से सवा दो किलो सोना, 20 किलो चांदी, वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 14 लोगों ने मिलकर इस लूट की योजना बनाई थी, जिनमें से अब तक 8 पकड़े जा चुके हैं। खास बात यह है कि बिना एनकाउंटर के पुलिस ने 4 मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का समाधान किया है।

एसपी सोमेन वर्मा ने क्या कहा?

सुल्तानपुर के एसपी सोमेन वर्मा ने जानकारी दी कि विशेष सूचना के आधार पर 4 और आरोपियों दुर्गेश प्रताप सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद यादव, और विवेक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लगभग सवा दो किलो सोना, कई हथियार, और वह बोलेरो कार भी बरामद की गई है जिसे आरोपियों ने घटना के दिन बाइक छोड़कर भागने के लिए इस्तेमाल किया था। बाकी अपराधियों से पूछताछ और अन्य कार्रवाई अभी जारी है।

Exit mobile version