Site icon News1India

डासना मंदिर में प्रवेश को आतुर भीड़ पर पुलिस का लाठी चार्ज, नरसिंहानंद संग नौंक-झोंक का वीडियो वायरल…

Dasna Temple

Dasna Temple : गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में स्थित डासना देवी मंदिर के पास उस समय तनाव उत्पन्न हो गया, जब पुलिस ने यति नरसिंहानंद सरस्वती के समर्थकों को हिरासत में लिया। हिरासत के दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे माहौल गर्म हो गया। ​पुलिस ने मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।​ मंदिर जाने की कोशिश कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को भी डासना देवी मंदिर जाने से रोका गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। विधायक और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नेशनल हाईवे 9 पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने इन लोगों को मंदिर जाने से रोक दिया था।

बीते दिनों यहां पंचायत की घोषणा की गई थी, जिसके तहत कई गांवों के प्रधान और हिंदू संगठनों के लोग मंदिर जाने के लिए निकले थे. पुलिस ने इसे लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के आसपास भारी बल तैनात किया था और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों को मंदिर जाने से रोक दिया।

यह भी पढ़ें : यूपी के बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में हुआ ढेर

लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बीते दिनों कहा था कि गाजियाबाद में डासना क्षेत्र में कई गांव के प्रधान और आसपास के हिंदू संगठन मिलकर कर पंचायत कर सकते हैं, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं. इसी को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही थी. आज इसी पंचायत में शामिल होने के लिए लोग यहां पहुंच रहे थे।

Exit mobile version