Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Prayagraj में पत्रकार की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

प्रयागराज में पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सिविल लाइंस में हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विशाल को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
October 24, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
Prayagraj
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

January 21, 2026
Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

January 5, 2026

Prayagraj journalist murder: प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में सोमवार शाम एक पत्रकार की धारदार हथियार से जानलेवा हमले में हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू (निवासी शकुंलता कुंज कॉलोनी, थाना धूमनगंज) के रूप में हुई है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हर्ष होटल के पास हुई। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल पत्रकार को पुलिस ने तत्काल एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के कुछ ही देर बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विशाल को एक मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में तीन गोलियां लगी हैं और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में आपसी विवाद सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश | सिविल लाइंस इलाके में हुई एक हत्या पर ASP अजय पाल शर्मा ने कहा, "23 अक्टूबर की देर शाम सूचना मिली कि लक्ष्मी नारायण उर्फ ​​पप्पू पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां… pic.twitter.com/uklUJ3xVvT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025

सिविल लाइंस में देर शाम हुई वारदात

Prayagraj  एडिशनल सीपी अजयपाल शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 23 अक्टूबर की शाम को लक्ष्मी नारायण उर्फ पप्पू पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी विशाल ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने यह चाकू खुल्दाबाद क्षेत्र के मछली बाजार से खरीदा था, जिसका इस्तेमाल उसने पप्पू पर हमला करने के लिए किया।

प्रयागराज में चाक़ू मारकर की पत्रकार की हत्या

मामूली कहासुनी के बाद पत्रकार की हत्या

पत्रकार एल.एन. उर्फ पप्पू सिंह की हत्या मामले में पुलिस का एक्शन

हत्याकांड में शामिल आरोपी विशाल मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैर में लगी 3 गोलियां… pic.twitter.com/DPZM2FTYST

— UP POLICE NEWS (@UPPOLICE_NEWS5) October 24, 2025

Prayagraj  पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

पत्रकार की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल की तलाश में दबिश देना शुरू किया। इसी दौरान आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी विशाल के पैर में तीन गोलियां लगीं और वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आपसी विवाद बना हत्या का कारण

Prayagraj  पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू का आरोपियों के साथ वारदात से एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि यही विवाद हत्या का मुख्य कारण बना। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर एक और आरोपी की पहचान की है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। इसके अलावा, दो अन्य संदिग्धों की भी पहचान की गई है, जिन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है ताकि इस मामले में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पत्रकार की हत्या के इस जघन्य मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

UP News: ‘नेतागिरी’ और ‘आशिकी’ के कारण मर गई झांसी की नीलू, खुला राज तो सकते में आई पुलिस

Tags: Prayagraj
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Prayagraj IAF Trainee Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना...

Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

Prayagraj Sex Racket: प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी...

Prayagraj Gas leak

कार की टक्कर से टैंकर से प्रोपीलीन गैस लीक, हाईवे पर 20 KM लंबा जाम, बड़ा हादसा टला

by Mayank Yadav
December 12, 2025

Prayagraj Gas leak: यूपी के प्रयागराज में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार को एक बड़ा संकट तब टल गया जब एनएचएआई...

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

by Vinod
November 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के थरवई थाना क्षेत्र स्थित...

Prayagraj

फौजी का ‘लव जिहाद’! शादी का झांसा देकर नाबालिग को मारा, लाश के ऊपर से गया शॉपिंग करने!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Prayagraj minor murder: प्रयागराज में एक 17 वर्षीय स्कूली छात्रा की सनसनीखेज हत्या ने सबको स्तब्ध कर दिया है। सेना...

Next Post
Sitapur

डर का खेल बना जानलेवा: सीतापुर में नशेड़ी पिता ने बेटी को कुएं में लटकाया, हाथ छूटा और मौत

Gold Rate Today

Gold Rate Today : आज के दिन सोने की कीमत पर लगी ब्रेक, जानें 24 अक्टूबर को आपके शहर के ताजा रेट !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist