Site icon News1India

Prayagraj News : महाकुंभ के मद्देनज़र यात्रियों के चलेंगी 36 स्पेशल ट्रेनें, जिनमें 3700 कर्मचारी होंगे तैनात

 Prayagraj News

Prayagraj News : महाकुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा बुधवार की दोपहर वाराणसी पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेले में आने-जाने के लिए श्रद्धालु हमेशा प्रयागराज जंक्शन का इस्तेमाल करते आए हैं, इस बार वे फाफामऊ स्टेशन का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। पिछली बार कुंभ मेले के लिए 22 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। इस बार 36 ट्रेनें चलाई जाएंगी। 3700 रेल कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए आरपीएफ, जीआरपी, पुलिस प्रशासन भी तैनात रहेगा।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर कहा कि कुंभ मेले के मद्देनजर वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज तीन प्रमुख केंद्र हैं। पिछले अनुभव के आधार पर तैयारियां की जा रही हैं। हमारे हिसाब से इसमें यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि फाफामऊ और प्रयागराज जंक्शन से 36 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन आने पर आरपीएफ के जरिए रस्सी के सहारे रास्ता बनाया जाएगा और लोगों को ट्रेन के हिसाब से व्यवस्थित कर उसमें बैठाया जाएगा। इसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता के आधार पर पहले बैठाया जाएगा। दोनों स्टेशनों पर मेडिकल सेटअप किया गया है।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में मरीजों की जेब पर गिरी गाज, OPD से लेकर ब्लड टेस्ट तक देने पड़ेंगे दोगुने पैसे

अशोक कुमार वर्मा ने आगे कहा कि इस भीड़ को मैनेज करने के लिए 1700 आरपीएफ जवानों समेत 3700 लोग तैनात रहेंगे. कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या और काशी की तरफ भी आएगी। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारी कर ली है। अयोध्या के लिए हमने पहले से ही तैयारी कर ली है। महाप्रबंधक ने कहा कि इस बार हम फाफामऊ से भी ट्रेनें चलाएंगे। जब लोग अयोध्या पहुंचेंगे तो उनके लिए पहले से ही होल्डिंग एरिया बना दिया गया है। अशोक कुमार ने कहा कि स्टेशनों की एक कैटेगरी होती है जिसमें एनएसजी वन, एनएसजी टू, एनएसजी थ्री शामिल हैं।

Exit mobile version