Site icon News1India

प्री-मॉनसून की दस्तक: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Delhi

Delhi rain: देश भर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और प्री-मॉनसून की सक्रियता अब साफ नजर आने लगी है। Delhi, यूपी, बिहार जैसे मैदानी राज्यों में जहां धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली है, वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी ने ठंड का एहसास करा दिया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आगामी 24 घंटों में मौसम और बिगड़ सकता है।

Delhi-एनसीआर में हल्की बारिश और येलो अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी Delhi और आसपास के इलाकों में आज भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना जताई है। येलो अलर्ट जारी किया गया है और तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लखनऊ, गोरखपुर, आगरा और कानपुर जैसे शहरों में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं बिहार में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।

एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिला-जुला असर

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में लू का असर बना रहेगा। राजस्थान के पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन पश्चिमी हिस्सों में लू की स्थिति अब कमजोर पड़ रही है। छत्तीसगढ़ में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल, हमले जैसी हालातों की होगी ब्लैकआउट एक्सरसाइज

Exit mobile version