Site icon News1India

UP के हिस्ट्रीशीटर की करोड़ो की संपत्ति हुई कुर्क, कई अपराधिक मामले हैं दर्ज

UP News: माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन लगातार जारी है. हाल में कार्रवाई माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह गैंग का सहयोगी अपराधी प्रदीप सिंह के ऊपर की गई है. पुलिस ने प्रदीप सिंह की अवैध तरीके से अर्जित की गई एक करोड़ 20 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है. पुलिस ने बताया कि DM के आदेश पर प्रदीप सिंह के मकान और महाविद्यालय को कुर्क किया गया है. इसकी कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने यह भी बताया है कि प्रदीप सिंह के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था.

प्रदीप सिंह कबूतरा ने अपराध से अर्जित संपत्ति से पक्का मकान और विश्वनाथ सिंह स्मारक महाविद्यालय बनवाया. विद्यालय का संचालन प्रदीप सिंह के भाई विनोद सिंह करते हैं. विनोद सिंह इंटर कॉलेज के अध्यापक थे जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं. इतने बड़े महाविद्यालय के निर्माण के लिए अध्यापक का इतना आय स्रोत नहीं कि वह बनवा सके. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रदीप हिस्ट्रीशीटर अपराधी है. अभियुक्त पर 2005 से 2021 तक कुल 19 अपराधिक मामले आजमगढ़ के विभिन्न थानों व लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दर्ज है. अभी वह जेल में बंद है.

पुलिस का कहना है कि अपराधी प्रदीप सिंह ने अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन को खपाने के लिए महाविद्यालय का निर्माण कराया और उसे अपने भाई को सौंप दिया. 17 जून को जिलाधिकारी के द्वारा तहसीलदार मेंहनगर एवं थानाध्यक्ष तरवां को उस सम्पत्ति को नियमानुसार कुर्क करने आदेश दिया गया था.

Exit mobile version