Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

रायबरेली में आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। सात कार्यकर्त्रियों का चयन गलत पाया गया, जबकि DPO और CDPO भी दोषी करार, कार्रवाई की संस्तुति की गई।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Raebareli
501
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Raebareli Anganwadi Scam: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में सात कार्यकर्त्रियों का चयन गलत पाया गया, जिसमें गलत आय प्रमाण पत्र और झूठे दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने के मामले सामने आए। हैरानी की बात यह रही कि चयन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) सरेनी को भी दोषी माना गया है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने जिलाधिकारी को पत्र भेजते हुए दोषी कार्यकर्त्रियों की सेवाएं समाप्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति की है। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है और शासन स्तर तक इसकी गूंज पहुँचने की संभावना है।

Raebareli जिले में आंगनबाड़ी भर्ती में घोटाले का खुलासा होने से हड़कंप मचा हुआ है। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट में सामने आया कि कई चयनित कार्यकर्त्रियों ने गलत आय प्रमाण पत्र और निरस्त दस्तावेजों का सहारा लेकर नौकरी हासिल की। इसके चलते सात कार्यकर्त्रियों का चयन निरस्त करने की संस्तुति की गई है।

RELATED POSTS

Raebareli

Raebareli का दर्द: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, आखिरी सांसों में बुलाया राहुल का नाम… हत्यारे बोले – “हम बाबा वाले हैं।”

October 6, 2025
Raebareli

मंत्री जी राहुल गांधी से भिड़े, बेटे ने मिलाया हाथ – रायबरेली की राजनीति में नया मोड़

September 12, 2025

हरचंदपुर विकास खंड के छिबलामऊ केंद्र पर चयनित कल्पना का चयन विधवा श्रेणी में किया गया, जबकि चयन के समय वह विधवा नहीं थीं। इसी तरह डलमऊ के कुंडवल केंद्र प्रथम पर नियुक्त आस्था ने गलत बीपीएल आय प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया, जो पहले ही निरस्त हो चुका था।

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

सलोन विकास खंड के केमूपुर केंद्र पर तैनात आरती और आशिकाबाद केंद्र की कार्यकत्री ने भी गलत बीपीएल श्रेणी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। राही विकास खंड के लोधवारी केंद्र संख्या तीन पर चयनित शुभा बाजपेयी का मामला भी इसी श्रेणी में पाया गया। जांच में साफ हुआ कि इन सभी का चयन नियमों के विरुद्ध किया गया है।

रिपोर्ट के बाद सीडीओ अर्पित उपाध्याय नेRaebareli जिलाधिकारी को पत्र भेजते हुए सभी गलत चयनित कार्यकर्त्रियों की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति की। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराया गया है।

प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ विनय कुमार ने कहा कि मामले की पत्रावली जिलाधिकारी के पास भेजी गई है। आदेश मिलते ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी, ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां न हों।

यह खुलासा एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। जिले के लोगों का मानना है कि अगर उच्चस्तरीय निगरानी न हो, तो ऐसे फर्जीवाड़े गरीब और योग्य उम्मीदवारों का हक मारते रहेंगे।

Tags: raebareli
Share200Tweet125Share50
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Raebareli

Raebareli का दर्द: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, आखिरी सांसों में बुलाया राहुल का नाम… हत्यारे बोले – “हम बाबा वाले हैं।”

by Mayank Yadav
October 6, 2025

Raebareli Dalit youth Hariom murder: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में हुई एक दिल दहला देने...

Raebareli

मंत्री जी राहुल गांधी से भिड़े, बेटे ने मिलाया हाथ – रायबरेली की राजनीति में नया मोड़

by Mayank Yadav
September 12, 2025

Raebareli politics: रायबरेली की राजनीति में शुक्रवार को अचानक हलचल मच गई जब एक ही मंच पर कांग्रेस सांसद राहुल...

RaeBareli

RaeBareli में लापरवाह अफसरों पर गाज: 2 पंचायत सचिव निलंबित, 11 को प्रतिकूल प्रविष्टि, 26 का रोका वेतन

by Mayank Yadav
September 4, 2025

RaeBareli Panchayat Secretary Suspension: रायबरेली जिले में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बड़ा ऐक्शन लिया गया है।...

Raebareli

यूपी के Raebareli में बढ़ सकते हैं जमीनों के सर्किल रेट, डीएम के पास पहुंचा प्रस्ताव

by Mayank Yadav
July 1, 2025

Raebareli circle rate: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर...

Raebareli

मातृहत्या से दहला रायबरेली: नशे में धुत बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर मां की ली जान

by Mayank Yadav
June 17, 2025

Raebareli murder: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर...

Next Post
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version