Monday, February 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Raebareli Accident: भंडारे से घर लौट रहीं लड़कियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, चार की मौत और पांच गंभीर; फरार ड्राइवर की तलाश जारी

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज कार ने 9 लड़कियों को कुचल दिया। चार की मौत हो गई और पांच गंभीर हैं। हादसा भंडारे से लौटते समय हुआ। पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू की।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Raebareli Ganga expressway Accident: रायबरेली जिले में रविवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही लड़कियों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भंडारे से लौट रही थीं

यह हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास हुआ। गांव में बने नए मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन था। चूली, कोडर और हनुमानगंज गांव की 10 से 12 लड़कियां प्रसाद लेकर पैदल घर लौट रही थीं। शाम करीब 7 बजे जब वे गंगा एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थीं, तभी लालगंज की तरफ से तेज रफ्तार कार आई और उन्हें टक्कर मार दी।

RELATED POSTS

Uttar Pradesh: योगी सरकार की नई पहल, गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे लगेंगे 18 लाख से अधिक पौधे

December 1, 2022

मौके पर मची चीख-पुकार

कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि लड़कियों को संभलने का मौका नहीं मिला। टक्कर लगते ही दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लड़कियों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ लड़कियां एक्सप्रेस-वे से नीचे गड्ढे में जा गिरीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतकों की हुई पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वाली लड़कियों की पहचान शालिनी (22), हिमांशी (23), रश्मि (14) और आसमा (18) के रूप में हुई है। सभी कोडर ग्राम पंचायत की रहने वाली थीं। घटना की खबर मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, खासकर रश्मि की मां गहरे सदमे में हैं।

घायल लड़कियों की हालत गंभीर

हादसे में घायल पांच लड़कियों को पहले जगतपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

ड्राइवर मौके से फरार

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। हालांकि हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेस-वे अभी आम लोगों के लिए पूरी तरह चालू नहीं है, फिर भी यहां तेज रफ्तार से वाहन चलाए जा रहे हैं।

विधायक ने लिया हालचाल

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक मनोज पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ड्राइवर को पकड़ने के लिए तलाश तेज कर दी गई है।

Tags: Ganga Expressway newsRoad accident UP
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh: योगी सरकार की नई पहल, गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे लगेंगे 18 लाख से अधिक पौधे

by Web Desk
December 1, 2022

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार एक नई पहल करने जा रही है।जिसके चलते वन विभाग गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 18...

Next Post
Three Sisters sucide Case: तीन बहनों की  मौत बनी संदिग्ध, आए कौन से नए दावे, परिवार, सोसाइटी और पुलिस जांच में बढ़ी रहस्य की परतें

Three Sisters sucide Case: तीन बहनों की मौत बनी संदिग्ध, आए कौन से नए दावे, परिवार, सोसाइटी और पुलिस जांच में बढ़ी रहस्य की परतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist