Site icon News1India

RaeBareli में लापरवाह अफसरों पर गाज: 2 पंचायत सचिव निलंबित, 11 को प्रतिकूल प्रविष्टि, 26 का रोका वेतन

RaeBareli

RaeBareli Panchayat Secretary Suspension: रायबरेली जिले में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बड़ा ऐक्शन लिया गया है। सरकारी धन होने के बावजूद योजनाओं को समय पर पूरा नहीं करने वाले पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों पर शिकंजा कसा गया है। सीएम डैशबोर्ड पर जिले की स्थिति खराब होने के चलते कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने अधिकारियों की बैठक में सख्त रुख अपनाया। इसके बाद दो पंचायत सचिव निलंबित, 11 को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई और 26 का सितंबर माह का वेतन रोक दिया गया है। वहीं, पांच ग्राम विकास अधिकारियों को भी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। यह कार्रवाई रायबरेली, अमेठी, ऊंचाहार, सलोन, राही और कई विकास खंडों में एक साथ की गई है।

निलंबन, प्रतिकूल प्रविष्टि और वेतन रोकने की बड़ी कार्रवाई

सीएम डैशबोर्ड पर RaeBareli जिले की रैंकिंग गिरने के बाद अधिकारियों पर दबाव बढ़ गया था। कमिश्नर की सख्त चेतावनी के बाद डीपीआरओ सौम्यशील सिंह और डीडीओ अरुण कुमार ने लापरवाह पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

अधिकारियों पर की गई कार्रवाई का विवरण

क्रमांक अधिकारी का नाम पद विकास खंड / तैनाती कार्रवाई
1 अरविंद कुमार पंचायत सचिव खीरों निलंबित
2 रामेश कुमार पंचायत सचिव दीनशाह गौरा निलंबित
3 कौशलेंद्र सिंह पंचायत सचिव रोहनिया प्रतिकूल प्रविष्टि
4 रितु यादव पंचायत सचिव दीनशाह गौरा प्रतिकूल प्रविष्टि
5 दिक्षा पंचायत सचिव सरेनी प्रतिकूल प्रविष्टि
6 शिवेंद्र कुमार पंचायत सचिव डलमऊ प्रतिकूल प्रविष्टि
7 राजकुमार पंचायत सचिव ऊंचाहार प्रतिकूल प्रविष्टि
8 जगदीश शुक्ला पंचायत सचिव अमावां प्रतिकूल प्रविष्टि
9 संतोष कुमार ग्राम विकास अधिकारी अलावलपुर (दीनशाह गौरा) विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
10 चित्रांशु सिंह ग्राम विकास अधिकारी घूराडीह (अमावां) विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
11 रामेश्वर गुप्ता ग्राम विकास अधिकारी अरखा (ऊंचाहार) विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
12 अरविंद साहनी ग्राम विकास अधिकारी ममुनी (सलोन) विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
13 हंसराज सिंह ग्राम विकास अधिकारी भांव (राही) विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

डीपीआरओ का बयान

RaeBareli डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने कहा,
“जिले में सरकारी धन उपलब्ध होने के बावजूद विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समयबद्ध तरीके से काम पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”

Fake IAS Saurabh Tripathi के काफिले में लग्जरी गाड़ियों की भरमार: लैंड रोवर, फॉर्च्यूनर और मर्सिडीज की कीमतें चौंकाने वाली

Exit mobile version