Sunday, March 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जानें राजा भैया ने क्यों गुनगुनाया समाजवाद का गीत, सपा पुरोधा के बारे में कह दी बात, जिसे सुनकर लोग कर रहे ‘जय-जयकार’

उत्तर प्रदेश स्थित कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के रिश्तों पर बिना नाम लिए बड़ा इशारा किया, जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया।

Vinod by Vinod
July 11, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। सूबे में बड़े सियासी उलटफेर के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। प्रदेश की राजनीति के किंगमेकर कहे जाने वाले कुंडा के विधायक राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया है। राजा भैया ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे समाजवादी पार्टी के साथियों को यह ध्यान देना होगा कि डॉक्टर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव और मुलायम सिंह यादव के विचार कांग्रेस के बारे में क्या थे। राजा भैया ने सपा के नेता राम गोविंद चौधरी और अरविंद सिंह गोप का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवाद की कांग्रेस के प्रति और कांग्रेस की क्या धारणा समाजवाद के प्रति थी, इसको अच्छे से याद रखिएगा। राजा भैया ने कहा कि समाजवाद का डीएनए कांग्रेस-विरोधी है। सभी समाजवादी नेताओं ने हमेशा कांग्रेस-मुक्त भारत का सपना देखा था।

रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर, जय प्रकाश नारायण, डॉक्टर लोहिया से प्रभावित थे। राजा भैया ने चंद्रशेखर के प्रधानमंत्रित्व काल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए बहाना खोज रही थी। कांग्रेस को यह उम्मीद थी कि चंद्रशेखर सिफारिश लगवाएंगे। राजा भैया ने कहा कि हम सभी को चंद्रशेखर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राजनीतिक और जीवन यात्रा को आगे बढ़ाना चाहिए। राजा भैया ने कहा कि समाजवाद का जन्म ही कांग्रेस के खिलाफ हुआ था। हमने तो किताबों में यही पढ़ा है। सपा के पुराधाओं के मुख से कभी कांग्रेस के पक्ष में नहीं सुना। राजा भैया के इस बयान के बाद सूबे का सियासी पारा अपने सवाब पर है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि क्या अब राजा और अखिलेश एक होंगे। राजा भैया क्या अब साइकिल के साथ मिलकर चुनाव में उतरेंगे। क्या राजा भैया ने बीजेपी से दूरी बना ली है।

RELATED NEWS

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

January 27, 2026

ये पहला मौका नहीं है, जब राजा भैया ने समाजवाद के पक्ष में बयान दिया। इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजा भैया ने समाजवादी पार्टी से अपने निकट संबंधों की बात कही थी। राजा भैया ने कहा था कि समाजवादी पार्टी को मैंने 20 साल दिए हैं। मेरे लिए समाजवादी पार्टी सबसे पहले है। इसका नजारा चुनाव में देखने को मिला। राजा भैया ने चुनाव के वक्त ऐलान कर दिया था कि वह किसी भी दल का समर्थन नहीं करेंगे। इतना ही नहीं राजा भैया और अमित शाह के बीच मुलाकात भी हुई। लेकिन राजा भैया बीजेपी के पक्ष में नहीं उतरे। जिसके कारण बीजेपी को करीब तीन सीटों पर हार उठानी पड़ी। राजा भैया के समर्थकों ने सपा के पक्ष में प्रचार किया। कौशांबी से बीजेपी के उम्मीदवार को हार मिली। प्रयागराज में भी बीजेपी हारी। कहा जाता है कि राजा भैया का यूपी के आधा दर्जन जिलों में अच्छी पकड़ है। राजा भैया का रथ जिस दल की तरफ घूमता है, उसी की जीत पक्की हो जाती है।

दरअसल, राजा भैया के पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी से निकट संबंध होने की बात लगातार सामने आ रही थी। राम मंदिर उद्घाटन के बाद से राजा भैया लगातार भाजपा के समर्थन में बात करते नजर आए थे। पिछले दिनों विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी राजा भैया समाजवादी पार्टी पर हमले करते दिख रहे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान बदली राजनीतिक स्थिति के बीच मुलायम परिवार और राजा भैया के बीच की निकटता बढ़ती दिख रही हैं। राजा भैया की तरफ से एक और बडा ऐलान किया गया है। राजा भैया ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में उतरने जा रही है। राजा भाई ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। उनका दल 2027 के विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी और सभी सीटों पर कैंडीडेट्स उतारेगी। राजा भैया के इस ऐलान के बाद सूबे की सियासी पारा चढ़ा हुआ है। लोग कयास लगा रहे हैं कि कुंडा के राजा क्या सपा के साथ जा सकते हैं।

Tags: Akhilesh Yadavraghuraj pratap singhRaja BhaiyaSamajwadi Party
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Akhilesh Yadav

मिशन 2027: अखिलेश का ‘लकी’ रथ तैयार, क्या फिर से दौड़ेगी ‘साइकिल’ की रफ्तार?

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Akhilesh Yadav victory chariot: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'रथ यात्रा' का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है। 2027 के...

Next Post
BRD Medical College

BRD Medical College में केरल के जूनियर रेजिडेंट की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव

सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले ज़रूर जान लें ये बातें वरना पछताना पड़ेगा

सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले ज़रूर जान लें ये बातें वरना पछताना पड़ेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist