Site icon News1India

Rahul Gandhi Sambhal Visit Live: गाज़ियाबाद पुलिस ने की तैयारी, वापस दिल्ली भेजा जाएगा राहुल प्रियंका का काफिला

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Sambhal Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उत्तर प्रदेश के संभल जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं। राहुल गांधी ने पुलिस से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अकेले संभल जाने की अनुमति दी जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें अपनी गाड़ी से जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती, तो पुलिस अपनी गाड़ी में ले जाकर उन्हें वहां पहुंचा सकती है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अब तक इस पर मंजूरी नहीं दी है।

राहुल गांधी ने पुलिस से किया अनुरोध

राहुल गांधी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उन्हें अकेले संभल जाने दिया जाए। यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि राहुल ने कहा है कि अगर उनकी गाड़ी में जाने की अनुमति नहीं है, तो पुलिस अपनी गाड़ी में उन्हें ले जा सकती है। हालांकि, अभी तक प्रशासन ने इसकी मंजूरी नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल के इस प्रस्ताव पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: दिल्ली से संभल के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, दौरे से पहले गाजीपुर बार्डर तक बढ़ाई गई सुरक्षा

राहुल गांधी के दौरे पर क्या बोले डिप्टी सीएम?

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार “एक हैं तो सेफ हैं” के संकल्प के साथ सुशासन की मिसाल पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दंगा-मुक्त प्रदेश का सपना साकार किया है जो सपा और कांग्रेस को पच नहीं रहा। मौर्य ने संभल में न्यायालय के आदेश पर हुए शांतिपूर्ण कमीशन सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि सपा नेताओं की वर्चस्व की लड़ाई के कारण निर्दोष लोगों की जान गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि सपा का संभल जाने का “ड्रामा” खत्म होने के बाद कांग्रेस ने अपनी “नौटंकी” शुरू कर दी है। जनता यह देख रही है कि इन पार्टियों को देश, प्रदेश और जनता के विकास की नहीं, केवल मुसलमानों के वोट की चिंता है। उन्होंने कहा कि जनता इनका हिसाब ब्याज सहित करेगी और कांग्रेस-मुक्त भारत और सपा-मुक्त उत्तर प्रदेश अब तय है।

 

 

Exit mobile version