Site icon News1India

Bahraich Violence: लाल निशान, दुकानों की नाप-जोख और दहशत… क्या बहराइच में गरजेगा बुलडोजर?

Bahraich

Bahraich violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। रामगोपाल के परिवार ने इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ बुलडोज़र एक्शन की मांग की है। इसके बाद से ही महाराजगंज बाजार में दुकानों और मकानों की पैमाइश शुरू हो गई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। Bahraich एसडीएम शैलेन्द्र सिंह की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस नाप-जोख को अंजाम दे रहे हैं। बाजार में मौजूद कई अवैध निर्माण अब बुलडोज़र की जद में आ सकते हैं। इस बीच, घरों पर लगे लाल निशान और दुकानों की माप-जोख ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यहां जल्द ही बुलडोजर गरजेगा?

बुलडोजर की मांग और सरकारी कार्रवाई

रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद उनके परिवार और समर्थकों ने खुलकर बुलडोज़र एक्शन की मांग की है। परिवार की मांग है कि जिस तरह अन्य मामलों में हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, उसी तरह रामगोपाल के हत्यारों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाया जाए। Bahraich एसडीएम शैलेन्द्र सिंह की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग की टीम ने बाजार के दोनों तरफ बनी दुकानों और मकानों की नाप-जोख शुरू कर दी है, जिससे यह संभावना प्रबल हो गई है कि अवैध निर्माणों पर जल्द ही बुलडोजर चलाया जा सकता है।

पुराने अतिक्रमण पर भी हो सकता है बुलडोजर एक्शन

Bahraich के महाराजगंज बाजार में पिछले एक साल से अवैध अतिक्रमण को हटाने का प्रस्ताव लंबित है। एक साल पहले भी लोक निर्माण विभाग ने पैमाइश की थी और कई मकानों पर लाल निशान लगाए थे। हालांकि, तब से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब जब रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद फिर से माहौल गरमाया है, तो एक बार फिर से पैमाइश शुरू हो गई है। इस बार की गई माप-जोख में करीब 50 से ज्यादा घर और दुकानें आ सकती हैं, जिन पर कार्रवाई होने की संभावना है।

मोदी की सीट पर बड़ा खुलासा: जनरल वीके सिंह ने News1 India से क्या कहा? देखिए अनुराग चड्ढा के साथ

लाल निशान और दहशत का माहौल

हत्याकांड के आरोपी सरफराज के मकान पर भी पैमाइश के बाद लाल निशान लगाया गया है। यही लाल निशान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जिन मकानों पर यह लाल निशान है, वहां बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। सरफराज के मकान के साथ कई अन्य दुकानों और घरों पर भी इसी तरह के निशान लगाए गए हैं, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश और बुलडोजर एक्शन

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन को लेकर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया था कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई रोकी नहीं जाएगी। कोर्ट ने साफ किया था कि चाहे सड़क हो, रेल लाइन हो या फिर सार्वजनिक स्थल—अवैध अतिक्रमण को हटाने का अधिकार सरकार के पास है। महाराजगंज बाजार के जिन मकानों और दुकानों पर पैमाइश की गई है, वह सभी अतिक्रमण की श्रेणी में आते हैं। हत्याकांड के आरोपी सरफराज का घर भी इसमें शामिल है, जिससे जल्द ही नोटिस जारी कर बुलडोजर कार्रवाई की जा सकती है।

Exit mobile version