Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar pradesh: राम मंदिर की पहली वर्षगांठ मुख्यमंत्री योगी का संबोधन, श्रीराम हैं तो राष्ट्र है, और राष्ट्र है तो श्रीराम हैं

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ ,3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिससे रु363 करोड़ का दान प्राप्त हुआ। रामपथ और सौर ऊर्जा जैसी नई परियोजनाएं शहर का पुनर्निर्माण कर रही हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 13, 2025
in उत्तर प्रदेश
ayudhiya ram mandir
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर के उद्घाटन के बाद, उसकी पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस मौके पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन हुआ है। रामलला के जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद, अयोध्या में एक अद्भुत बदलाव आया है। विकास की गति और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से यह शहर अब धार्मिक पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। यहां का माहौल रामराज्य जैसा प्रतीत होता है, और व्यापारियों से लेकर नागरिकों तक, सभी की खुशी बेमिसाल है।

तीन करोड़ श्रद्धालु और 363 करोड़ दान

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद, सिर्फ एक साल में करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आए हैं। यह संख्या अयोध्या में धार्मिक पर्यटन की बढ़ती मांग को दर्शाती है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, इस एक साल में मंदिर के निर्माण और विकास के लिए 363 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान प्राप्त हुआ है, जिसमें 20 किलो सोना और 13 क्विंटल चांदी भी शामिल हैं। यह दान राशि इतनी बड़ी है कि इससे पाकिस्तान जैसे देशों के आर्थिक हालात सुधारे जा सकते थे!

RELATED POSTS

No Content Available

रामपथ और सौर ऊर्जा से रोशन अयोध्या

राम मंदिर के आसपास का क्षेत्र अब भव्य रूप में बदल चुका है। रामपथ, भक्ति पथ, और राम की पैड़ी जैसे प्रोजेक्ट्स ने अयोध्या को एक धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर में तब्दील कर दिया है। इसके अलावा, अयोध्या का रेलवे स्टेशन भी मंदिर के मॉडल पर बन रहा है, जो शहर को और खूबसूरत बनाएगा। इसके साथ ही, अयोध्या में 20 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना के बाद, शहर के प्रमुख मार्ग अब सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं।

रियल एस्टेट और पर्यटन में बढ़ोतरी

राम मंदिर के निर्माण के बाद, अयोध्या में रियल एस्टेट की कीमतें 10 गुना बढ़ गई हैं, और निवेशकों का रुझान भी काफी बढ़ा है। पिछले छह महीनों में लगभग 11 करोड़ पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायियों को अच्छा खासा फायदा हुआ है।

नए बदलावों का दौर

राम मंदिर की स्थापना ने अयोध्या में एक नई सामाजिक और आर्थिक हलचल शुरू की है। इस एक साल में मंदिर के निर्माण के साथ साथ, पर्यटकों की बढ़ती संख्या और दान में मिली विशाल राशि ने अयोध्या को एक नई पहचान दी है। यदि यह विकास और सहयोग जारी रहा, तो अयोध्या जल्द ही दुनिया भर में एक प्रमुख धार्मिक और आर्थिक केंद्र बन सकता है।

Tags: AyodhyaDevelopmentRamMandirTourismReligiousGrowth
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Board Exam

UP Board Exam 2025: परीक्षा में नकल कराने पर आजीवन कारावास, एक करोड़ का जुर्माना

UP social audit

UP social audit: स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने उठाया कदम, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुधार पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version