Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सीएम योगी ने बिना पूरा बयान सुने किया ट्वीट, विंग कमांडर पर विवाद के बीच रामगोपाल की सफाई

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी के बाद समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने सफाई दी है। उन्होंने सीएम योगी पर बिना बयान सुने प्रतिक्रिया देने का आरोप लगाया और भाजपा पर जातिवाद फैलाने का दावा किया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Ramgopal Yadav
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ramgopal Yadav On Vyomika Singh: विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी कर घिरे समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने अब सफाई दी है। उन्होंने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के ज़रिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने पूरा बयान सुने बिना ही ट्वीट कर प्रतिक्रिया दे दी। साथ ही रामगोपाल ने भाजपा पर जाति-धर्म के आधार पर कार्रवाई करने और सेना के अफसरों को भी जातिगत चश्मे से देखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर विंग कमांडर की जाति गालीबाजों को पहले से पता चलती तो वे उन्हें भी गालियां देने से नहीं चूकते।

Watch: Samajwadi Party MP Ram Gopal Yadav says, "…They didn’t even know who Vyomika Singh was or what her caste is, nor did they know about Air Marshal A.K. Bharti. Otherwise, they would’ve hurled abuses at them too. Let me tell you — Vyomika Singh is a ‘Jatav Chamar’ from… pic.twitter.com/Zj4n7VhKc4

— IANS (@ians_india) May 15, 2025

RELATED POSTS

Manipur Voilence : सपा नेता रामगोपाल यादव ने मायावती पर साधा निशाना, ‘बहनजी को बीजेपी में हो जाना शामिल’

December 4, 2024

UP: मैनपुरी में मतदान से पहले सियासी तापमान हुआ हाई, शिवपाल ने प्रशासन पर लगाया ड्रोन से निगरानी का लगाया आरोप

December 4, 2022

रामगोपाल ने जातीय टिप्पणी पर दी सफाई

मुरादाबाद में ऑपरेशन सिंदूर पर बयान के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति का उल्लेख करने पर उठे विवाद के बाद शुक्रवार को रामगोपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सफाई दी। उन्होंने लिखा कि उत्तर भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश में जाति, धर्म और वर्ग देखकर कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा, “ऐसे लोगों की मानसिकता को उजागर करने के लिए मैंने कहा था कि कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम सुनते ही उन्हें गाली दी गई, विदेश सचिव विनय क्वात्रा ‘मिस्त्री’ को भी नहीं बख्शा गया।”

Image

Ramgopal Yadav ने आगे कहा, “अगर इन गालीबाजों को पता चल जाता कि व्योमिका सिंह जाटव हैं और एयर मार्शल अवधेश भारती यादव हैं तो वे इन अफसरों को भी गालियां देने से नहीं चूकते।”

उत्तर भारत के कुछ राज्यों में विशेषकर उत्तर प्रदेश में जहाँ धर्म, जाति और वर्ग देखकर लोगों पर फ़र्ज़ी मुकदमे लगाये जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर एनकाउंटर किये जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर गैंगस्टर लगा कर संपत्ति जब्त की जा रही हो, जाति धर्म और वर्ग देखकर महिलाओं पर…

— Prof. Ram Gopal Yadav (@proframgopalya1) May 16, 2025

सीएम योगी ने किया था तीखा हमला

Ramgopal Yadav के बयान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा था, “सेना की वर्दी को जातिवादी चश्मे से नहीं देखा जाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना उनकी संकुचित सोच का परिचायक है और सेना के शौर्य का अपमान है।”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अन्य भाजपा नेताओं ने भी रामगोपाल पर ओछी मानसिकता का आरोप लगाया था।

विवाद पर सियासी संग्राम तेज

Ramgopal Yadav की टिप्पणी को लेकर भाजपा और सपा के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। सपा जहां इसे सामाजिक न्याय की बहस बता रही है, वहीं भाजपा इसे सेना के सम्मान के साथ खिलवाड़ मान रही है। अब देखना होगा कि ये विवाद आगामी चुनावी माहौल को कितना प्रभावित करता है।

Tags: Ramgopal Yadav
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Manipur Voilence : सपा नेता रामगोपाल यादव ने मायावती पर साधा निशाना, ‘बहनजी को बीजेपी में हो जाना शामिल’

by Ayushi Dhyani
December 4, 2024

मणिपुर में चल रहे हिंसा प्रर्दशन को लेकर सियासी बयानबाजी लगातार चरम पर बढ़ती जा रही है। बता दे कि...

UP: मैनपुरी में मतदान से पहले सियासी तापमान हुआ हाई, शिवपाल ने प्रशासन पर लगाया ड्रोन से निगरानी का लगाया आरोप

by Juhi Tomer
December 4, 2022

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए कल यानी 5 दिसंबर को मतदान होना है। इस बीच मैनपुरी का सियासी तापमान चढ़...

बिहार में सत्ता परिवर्तन से समाजवादी पार्टी में जगी उम्मीदे, रामगोपाल यादव ने दिया ये बयान

by Web Desk
August 11, 2022

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने इटावा पहुंचकर कहा कि बिहार मे सत्ता बदलाव का असर...

भूमाफिया की पैरवी करने सीएम योगी के पास पहुंचे रामगोपाल यादव, आरोपी पर दर्ज हैं 80 मुकदमें

by Web Desk
August 2, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव भू-माफियाओं की पैरवी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास...

Next Post
Gorakhpur

शादी में बुलाया, खाना छूने पर पीटा: गोरखपुर में दलित परिवार पर जातीय हमला, 11 पर मुकदमा

Kasganj

चर्चित फर्म धोखाधड़ी मामले में सीजेएम कोर्ट का सख्त रुख, अभियुक्तों पर ₹300 हर्जाना लगाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version