Site icon News1India

ससुराल जाने से पहले दूल्हा गया था गुरुद्वारे, लेकिन फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया…

Rampur

Rampur accident: रामपुर और अमेठी में शादी के जश्न मातम में बदल गए। रामपुर में एक युवक की बारात निकलने से ठीक पहले सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुद्वारे में मत्था टेकने गया था और लौटते वक्त डंपर ने उसकी जान ले ली। वहीं अमेठी में बारातियों की कार को एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दो की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं ने शादी वाले घरों में कोहराम मचा दिया। परिजन सदमे में हैं और गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। इन दर्दनाक हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गुरुद्वारे से लौटते वक्त डंपर ने रौंदा दूल्हा

Rampur जिले के टांडा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सेंटखेड़ा के मझरा हजरतनगर निवासी 26 वर्षीय योगेंद्र की सोमवार रात लगुन की रस्म हुई थी। मंगलवार शाम उसकी बारात मुरादाबाद के गांव बुढ़पुर अलीगंज जानी थी। बारात से पहले योगेंद्र सुबह करीब 9 बजे गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए निकला था। लौटते समय दड़ियाल मार्ग पर स्थित एक डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को कुचल दिया।

हादसा इतना भयावह था कि योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। इधर, शादी की खुशियों से भरे घर में मातम पसर गया। दुल्हन पक्ष के लोग भी इस खबर को सुनकर सदमे में आ गए।

बारातियों की कार को टक्कर, दो की मौत, 11 घायल

दूसरी घटना अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार रात रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर लंगड़ा का पुरवा गांव के पास बारातियों की खड़ी कार में दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में राम जगजीवन (38) और भवानी प्रसाद गुप्ता (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल 11 लोगों को तिलोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये बाराती लक्ष्मी नारायण वर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे।

Rampur पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और डंपर चालक की तलाश जारी है। हादसों ने खुशियों को मातम में बदल दिया है।

India Pakistan Row: पहलगाम हमले के बाद युद्ध की तैयारियां, 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल

Exit mobile version