Site icon News1India

बरेली में गन्ने के जूस की दुकान पर मांस के टुकड़े मिलने से बवाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे बरेली में एक गन्ने की जूस की शॉप पर बर्फ के डिब्बे में मीट मिलने से बवाल मच गया है। जहां दुकानदार काली पन्नी में बर्फ के टुकड़ों के बीच मांस डालकर रखता था। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं हिन्दू युवा ने मांस मिलाकर गन्ने का जूस पिलाने का आरोप लगाया है।

नगर निवासी ने पुलिस को बतायी पुरी वारदात

वीर सावरकर नगर निवासी कमल राणा ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे जब वह डीडी पुरम चौराहे पर गन्ने का जूस पीने गए थे। वहां उन्होंने देखा कि बर्फ रखने वाले एक डिब्बे में काले रंग की पॉलीथिन में कुछ रखा हुआ है। जब वीर सावरकर ने दुकानदार से इस बारे में सवाल किया तो दुकानदार उस पर भड़क गया और मारपीट करने लगा।

खुद को राहुल बताने वाला निकला फैजल

इतना सब होने के बाद जब कमल राणा ने दुकानदार से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम पहले राहुल बताया लेकिन सख्ती करने के बाद खुद का नाम फैजल बताने लगा। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करी तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी फैजल उर्फ अच्छे मियां की जूस शॉप के अलावा दो दुकाने और भी हैं।
पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है, कि उसने ऐसा पहली बार किया है या फिर वो पहले भी ऐसी हरकते कर चुका है।

यह एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा

हिन्दू युवा वाहिनी ने गंभीर आरोप लगाते हऐ कहा है कि यह एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है। जहां लोगों का धर्म भ्रष्ट करने के लिए ऐसे कामो को अंजाम दिया जा रहा है और वहीं हिन्दू युवा वाहिनी इस वारदात की अंदर तक जांच करने की मांग उठाई है।

Exit mobile version