Site icon News1India

सहारनपुर: लव मैरिज के बाद युवक ने सास और पत्नी से लिया बदला, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश: शनिवार की सुबह सोते समय एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. दरअसल ये मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आया है. घटना में 45 वर्षीय सास पायल की जलकर मौत हो गई. जबकि 22 वर्षीय पत्नी रितिका की हालत नाजुक बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने छह महीने पहले घर से भागकर शादी की थी. विवाद के बाद पत्नी मायके आई थी. फिर शामली से पति सहारनपुर में ससुराल आया था.

घटना सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र के जनता रोड स्थित कृष्णा धाम कॉलोनी की है. रितिका ने बताया, छह महीने पहले दोनों ने भागकर शादी की थी. अब पति का प्रेम-प्रसंग किसी अन्य महिला के साथ चल रहा है. इस वजह से मैं सितंबर में घर वापिस आ गई था. मुझे ले जाने के लिए पति बार-बार कॉल कर रहा था. लेकिन, मैं ससुराल नहीं गई. करीब 10 दिन पहले नितिन यहां मेरी ससुराल आया था.

रितिका ने बताया, यह वही जगह है जहां पत्नी और सास सो रहे थे, तभी पति ने पेट्रोल डालकर जला दिया. मुझे बार-बार मायके से ससुराल चलने के लिए कह रहे थे. 28 अक्टूबर को नितिन की मां बिंदर और देवर आकाश घर पहुंचे थे. दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया. मैंने कहा कि मेरी मां की तबीयत खराब है. जिसके चलते उसने 3 नवंबर को ससुराल जाने की बात कही, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हुए.

पति ने पेट्रोल डालकर जला दिया

पीडिता रितिका ने बताया कि, रोज के लड़ाई-झगड़े से आजिज पत्नी पति के साथ जाने को राजी नहीं थी। इसी वजह से नितिन ने अपनी सास व पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया. नितिन ने पत्नी रितिका और सास पायल को जिंदा जलाने की कोशिश की. सास पायल की मौत हो गई. आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक पायल 7 माह की गर्भवती थी. फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से अब रेफर कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – UP: मदरसा प्रबंधक ने बच्चों को बढ़ाने के लिए बुलाई थी टीचर, फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप, 2 साल बाद मामला दर्ज

Exit mobile version