Site icon News1India

Saharanpur: प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ पर कसा तंज, सड़क के गड्ढों पर हुई बात

अखिलेश यादव ने की प्रेस कांफ्रेंस

सहारनपुर– अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की जहां प्रैस वार्ता के दौरान उन्होनें कहा कि मैं आभार करना चाहता हूँ सहारनपुर में कम समय मे उबड़-खाबड़ सड़कों में भी ऐतिहासिक रोड शो हुआ। ये रोड-शो बहुत शानदार जोशीला रोड देखने को मिला इस बार ऐतिहासिक जीत होने जा रही है।

 

2022 में समाजवादी के समर्थन में हमारे विधायक जीते और जो नही जीते लेकिन उनको वोट बहुत मिला ये चुनाव अर्नबबोडी का है। जहाँ नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के मेयर और चैयरमैन का चुनाव होना है। जहाँ जहाँ बीजेपी के मेयर और चेयरमैन थे है वहां इन्होंने शहर का नाश मार दिया।

 

 

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली। ये बीजेपी के वही लीग है जिन्होंने सस्ती शिक्षा का वादा किया था। स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की थी, लेकिन नतीजे के नाम पर कराया कुछ नही

 

इस बीच उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ पर भी तंज कसा है। जिसे लेकर उनका कहना है कि हमारे मुख्यमंत्री क्या कह रहे मुख्यमंत्री से पूछो सड़क में गड्ढे क्यों है। ट्रैफिक का क्या इंतजाम किया है।  ये लोग अपनी जीडीपी ना जाने कहा दिख रहे है। सहारनपुर के लकड़ी के कारोबार का हिस्सा कहा दिखा रहे है। मजदूरों को क्या सुविधाएं मुहैया कराई गई। स्मार्ट सिटी में सड़के स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, ट्रैफिक समेत बहुत काम होते है। जो सहारनपुर में नही हुआ हमे खुशी है चंद्रशेखर हमारे साथ है। डबल इंजन का जिक्र करते है, लेकिन डबल इंजन अब टकरा रहे है। सहारनपुर में मुख्यमंत्री के दौरे के बाद तमंचे पकड़े गए है। उससे पहले क्यों पुलिस ने कार्रवाई नही की, क्यो तमंचे नही पकड़े क्या उन अधिकारियो पर कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ करेंगे बसपा का काम बीजेपी को हराना नही है। बल्कि उनका मकसद सपा को रोकना है। वो चाहते है सपा आगे न बढ़ जाये

Exit mobile version