Monday, June 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

साइबर अपराध पर UP पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, होटल से दबोचे गए 4 महिलाओं समेत 11 ‘नटवारवाल’

सहारनपुर पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए घंटाघर स्थित एक होटल में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है।

by Vinod
August 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सहारनपुर पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए घंटाघर स्थित एक होटल में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं समेत 11 लोगों को अरेस्ट किया है। ये लोग कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिका के नागरिकों को टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपियों के पास से 14 लैपटॉप, 11 मोबाइल, पांच हैडफोन, तीन चार्जर और 4900 रुपये नकद बरामद किए हैं।

सहारनपुर पुलिस ने साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए कईदिनों से ऑपरेशन चलाए हुए थे। सटीक सूचना पर पुलिस ने घंटाघर इलाके में स्थित एक होटल में छापा मारा। यहां से पुलिस ने 4 महिला और 7 पुरूषों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़े पैमाने पर लोगों का शिकार कर रहे थे। पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर कोतवाली व साइबर क्राइम पुलिस को घंटाघर स्थित एक होटल से संदिग्ध गतिविधि होने की जानकारी मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने होटल में छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया।

RELATED NEWS

सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक लाख के इनामी बदमाश इमरान को एनकाउंटर में किया ढेर

सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक लाख के इनामी बदमाश इमरान को एनकाउंटर में किया ढेर

October 6, 2025
आखिर एसडीएम ने ऐसा क्या किया, जिसके कारण किसान ने खुद को लगाई आग, पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव

आखिर एसडीएम ने ऐसा क्या किया, जिसके कारण किसान ने खुद को लगाई आग, पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव

March 8, 2025

एसपी देहात ने बताया कि मौके से दिल्ली निवासी रोहित शर्मा, करण सरीन, सोनिया, विक्रम, असम निवासी अलींग दौलगुपुनू, मणिपुर निवासी जसटीन उर्फ जेनगुलीन सिंगसन, सैमुअल, दार्जलिंग निवासी प्रयास, निकिता, नागालैंड निवासी चेनॉयहुन, सायरोनिलिया को पकड़ा। यह सभी पिछले करीब एक महीने से होटल में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अमेरिका के नागरिकों के कंप्यूटर सिस्टम में वायरस युक्त पॉप-अप मैसेज भेजते थे। फिर खुद को टेक्निकल सपोर्ट एजेंट बताकर आई बीम कॉलिंग माइक्रोसिप इनकमिंग एप्लिकेशन के जरिए कॉल करते थे।

एसपी ने बताया कि आरोपी अल्ट्राव्यूअर नामक सॉफ्टवेयर डाउनलोड कराकर कंप्यूटर का स्क्रीन एक्सेस लेते और झूठे वायरस अलर्ट दिखाते। इसके बाद ग्राहक को बताया जाता कि उन्होंने प्रतिबंधित वेबसाइटों पर लेन-देन किया है। डराने के बाद उन्हें गूगल प्ले, एप्पल, टारगेट, नाइक जैसे गिफ्ट कार्ड्स खरीदने को मजबूर किया जाता। यह गिफ्ट कार्ड्स मैनेजर अनिरुद्ध व साथी रविंद्र सिंह तक पहुंचाकर रिडीम किए जाते और रुपये वसूले जाते। आरोपी विक्रम के खिलाफ गुरुग्राम के थाना उद्योग नगर में भी केस दर्ज है। एसपी ने बताया कि गैंग का सरगना विक्रम है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

 

Tags: 11 cyber accused arrestedcyber criminalspolice raid in hotelsaharanpur police
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक लाख के इनामी बदमाश इमरान को एनकाउंटर में किया ढेर

सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक लाख के इनामी बदमाश इमरान को एनकाउंटर में किया ढेर

by Vinod
October 6, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है। जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र स्थित...

आखिर एसडीएम ने ऐसा क्या किया, जिसके कारण किसान ने खुद को लगाई आग, पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव

आखिर एसडीएम ने ऐसा क्या किया, जिसके कारण किसान ने खुद को लगाई आग, पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव

by Vinod
March 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेरूक। एसडीएम के फैसले से नाराज होकर सहारनपुर में 60 साल के किसान ने पुलिस की मौजूदगी में...

चंद्रशेखर आजाद को फेसबुक पर मिली थी जान से मारने की धमकी, लिखा था.. बीच चौराहे पर दिनदहाड़े मारेंगे

by Ayushi Dhyani
June 29, 2023

भीम आर्मी (Bhim Army) चीफ चंद्रशेखर आजाद पर बीते दिन जानलेवा हमला हुआ। जिसके बाद यूपी पुलिस मामले की जांच...

Next Post
Lawrence Bishnoi

सलमान के साथ काम किया तो मौत तय? कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी!

अब इस पत्नी ने ‘प्रेम’ के खातिर पति को मार डाला, ऑपरेशन मंजिल हुआ सक्सेसफुल तो ‘मुस्कराई’ बेवफा बेगम

अब इस पत्नी ने ‘प्रेम’ के खातिर पति को मार डाला, ऑपरेशन मंजिल हुआ सक्सेसफुल तो ‘मुस्कराई’ बेवफा बेगम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist