Sunday, January 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अखिलेश यादव ने आजम-अफजाल को सौंपी बिहार की कमान, दोनों नेता कुछ ऐसे NDA के विजयी रथ पर लगाएंगे ब्रेक

अखिलेश यादव ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में आजम-अफजाल का नाम है। अब यूपी के ये दोनों दिग्गज महागठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

Vinod by Vinod
October 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  एक का पूर्वांचल की राजनीति में दबदबा तो दूसरा रामपुर की सियासत का सुल्तान। एक मूंछ पर ताप देकर रैली में दहाड़ता है तो दूसरा अपनी जनसभाओं में उर्दू और हिन्दी से बनें शब्दों से जनता का मन लेता है। यूपी में पिछले चालीस सालों से बड़ा फाटक का अंसारी परिवार और रामपुर की खान फैमिली का रौला रहा। सरकारें किसी की भी रहीं हो, लेकिन सल्तन इन्हीं दोनों परिवारों की चला करती भी। अब बड़ा फाटक के फिर से खुल गया है। सांसद अफजाल अंसारी भी लाव-लश्कर के साथ तैयार हैं। आजम खान भी खुलकर बोल रहे हैं। बिहार चुनाव को लेकर भी बयान दे रहे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में आजम-अफजाल का नाम है। अब यूपी के ये दोनों दिग्गज महागठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

हां अब आजम खान और अफजाल अंसारी का जादू अब बिहार में भी देखने को मिलेगा। क्योंकि सपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा राष्ट्रीय महासचिव आजम खान और अफजाल अंसारी का नाम भी शामिल है। हालांकि इस लिस्ट में शिवपाल यादव का नाम नहीं हैं। जानकार बताते हैं कि सपा प्रमुख ने शिवपाल यादव को यूपी की कमान सौंपी हुई है। शिवपाल यादव सूबे में संगठन को मजबूत करने के मिशन में जुटे हैं। पहले ऐसी चर्चा थी कि शिवपाल यादव को बिहार भेजा जाएगा। चर्चा ऐसी भी थी कि खुद तेजस्वी यादव चाहते थे कि शिवपाल यादव बिहार आएं और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष मे ंजनसभाएं करें। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शिवपाल यादव बिहार चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे।

RELATED POSTS

Akhilesh Yadav

“एक का धंधा, एक से चंदा”: अखिलेश यादव ने खोल दी भाजपा की ‘गोपनीय’ पोल!

December 21, 2025
Akhilesh Yadav

अखिलेश का ‘कोडीन भैया’ वाला वार: भाजपा के नए अध्यक्षों को बताया दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई का नतीजा!

December 18, 2025

हां आजम खान को लिस्ट में हें। उनका नाम अखिलेश के बाद दूसरे नंबर है। माना जा रहा है कि आजम खां के तीखे और जनसभाओं में जोश भरने वाले बयान चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं। आजम खां 10 बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं और उन्हें चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाने में महारत हासिल है। सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद से वह लगातार सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उधर, बिहार में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डेरा डाल रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कई रैलियां हो चुकी हैं, जबकि उत्तराखंड समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। ऐसे में सपा की तरफ से आजम खां को मैदान में उतारना एक सोची-समझी रणनीति लग रही है।

समाजवादी पार्टी ने अपने 20 प्रमुख नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। इसमें सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन और प्रिया सरोज का नाम भी है। अन्य स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, सांसद अवधेश प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाहा, नरेश उत्तम पटेल, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, लालजी वर्मा, छोटेलाल खरवार, राजीव राय, सनातन पांडेय, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, विधायक तेज प्रताप सिंह यादव और ओम प्रकाश सिंह का नाम शामिल है। सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष काशीनाथ यादव और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। बिहार में अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के स्टार प्रचारक महागठबंधन के घटक दलों के लिए प्रचार करेंगे। बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्ष के महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है।

सपा सांसद अफजाल अंसारी शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा के पक्ष में बैटिंग करेंगे। ओसामा को आरजेडी ने टिकट देकर चुनाव के मैदान में उतारा है। अफजाल ने दावा किया है कि बिहार में महागठबंधन की बहार है। बिहार में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। बिहार में एनडीए की सरकार का तख्तापलट की बुनियाद रख दी गई है। अफजाल ने कहा कि 2025 में बिहार से बीजेपी हारेगी। 2027 में यूपी से भी इनका सफाया होगा। बिहार में तेजस्वी सीएम बनेंगे। यूपी में अखिलेश यादव अपनी सरकार बनाएंगे। अफजाल ने कहा कि वह बिहार जाएंगे। जनता के समक्ष खड़े होकर एनडीए की पोल खोलेंगे। अफजाल ने कहा कि ओसामा को जनता विधायक चुनने जा रही है। वह अपने पिता की तरह ही जनसेवा कर गरीब-गुरबों के चेहरों पर मुस्कान लाएंगे।

महागठबंधन में राजद-कांग्रेस के अलावा कम्युनिस्ट पार्टियां और मुकेश सहनी की पार्टी ’वीआईपी’ शामिल है। हालांकि, प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी के मैदान में उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला बन चुका है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं। 121 सीटों पर 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन 315 नामांकन अवैध पाए गए और 61 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। वहीं, 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जिसमें 1,302 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में 70 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। जांच के बाद 389 प्रत्याशियों के नामांकन को रद्द किया गया। दो चरणों में मतदान के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

Tags: Afzal AnsariAkhilesh YadavAzam KhanBihar Assembly Elections 2025Bihar Elections
Share198Tweet124Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav

“एक का धंधा, एक से चंदा”: अखिलेश यादव ने खोल दी भाजपा की ‘गोपनीय’ पोल!

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य नीतियों पर...

Akhilesh Yadav

अखिलेश का ‘कोडीन भैया’ वाला वार: भाजपा के नए अध्यक्षों को बताया दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई का नतीजा!

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Akhilesh Yadav on BJP: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के हालिया संगठनात्मक बदलावों पर तीखा...

Akhilesh Yadav

बीजेपी ‘राष्ट्र विवादी’! अखिलेश का सबसे बड़ा हमला:-“आज़ादी में हिस्सा न लेने वाले क्या जानें महत्व”

by Mayank Yadav
December 8, 2025

Akhilesh Yadav News: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर...

Azam Khan

‘मुझे नहीं चाहिए इलाज’: रामपुर जेल में आजम खां का हाई-वोल्टेज ड्रामा, अफसरों के फूले हाथ-पांव

by Mayank Yadav
December 7, 2025

Azam Khan health: उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां की तबीयत जेल...

Azam Khan

Azam Khan और अब्दुल्ला ने परिवार से मिलने से किया इनकार: परिजन खाली हाथ लौटे

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Azam Khan News: उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे...

Next Post
UP News: गोरखपुर में डंके की चोट पर बोलीं ममता कुलकर्णी, ‘आतंकवादी नहीं है दाऊद इब्राहिम’

UP News: गोरखपुर में डंके की चोट पर बोलीं ममता कुलकर्णी, ‘आतंकवादी नहीं है दाऊद इब्राहिम’

Delhi Metro

Delhi Metro : दिल्ली मैट्रो ने बदला अपना सुबह का समय, अब 6 नहीं इतने बजे से चलेगी मैट्रो...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version