Site icon News1India

Sambhal fraud gang: धन वर्षा के नाम पर घिनौनी ठगी… कुंवारी लड़कियों को बनाया जाता था शिकार

Sambhal

Sambhal fraud gang: संभल पुलिस ने एक खौफनाक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो धन वर्षा के नाम पर ठगी करता था और अनुष्ठानों की आड़ में कुंवारी लड़कियों का यौन शोषण करता था। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल फोन से सैकड़ों वीडियो और तस्वीरें बरामद की हैं, जो उनके अपराध को साबित कर रही हैं। इन वीडियो में लड़कियों को कुछ खास मानदंडों के आधार पर चुना जाता था, जिसमें उनकी ऊंचाई, शारीरिक बनावट और यहां तक कि मासिक धर्म की जानकारी भी दर्ज की जाती थी। अनुष्ठानों के दौरान इन लड़कियों को प्रसाद देकर नशे की हालत में पहुंचाया जाता था और फिर उनका शोषण किया जाता था। मामले की जांच जारी है और पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

 

मासूम लड़कियों को फंसाने की साजिश

Sambhal की एएसपी अनुकृति शर्मा के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल से सैकड़ों आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बरामद की गई हैं। इन सामग्रियों में न केवल पीड़ित लड़कियों के शोषण के प्रमाण हैं, बल्कि एक अजीबोगरीब सूची भी मिली है, जिसमें 18 से 22 वर्ष की महिलाओं और पुरुषों की पूरी डिटेल दर्ज की गई थी। इस सूची में नाम, उम्र, ऊंचाई, वजन, शारीरिक माप और महिलाओं के मामले में मासिक धर्म की तारीख तक लिखी गई थी।

इस गिरोह का काम करने का तरीका भी बेहद चौंकाने वाला था। अनुष्ठानों के दौरान उल्लू, कछुए और अन्य वन्यजीवों की तस्करी की जाती थी। इन जानवरों को बलि देने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह केवल ठगी ही नहीं, बल्कि मानव तस्करी और काले जादू से भी जुड़ा हो सकता है।

विशेष मानदंड से चुनी जाती थीं लड़कियां

इस Sambhal गिरोह का मुख्य टारगेट कुंवारी लड़कियां थीं। रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी लड़की को अनुष्ठान में शामिल करने से पहले कुछ विशेष मानदंडों को पूरा करना जरूरी होता था।

  1. लड़की का कुंवारी होना अनिवार्य था।
  2. उसकी ऊंचाई कम से कम 5 फीट 5 इंच होनी चाहिए।
  3. उसके शरीर पर कोई निशान, चोट या टैटू नहीं होना चाहिए।
  4. वह किसी भी प्रकार के रोमांटिक या शारीरिक संबंध में नहीं होनी चाहिए।
  5. लड़की जितनी सुंदर होगी, उसका शरीर जितना परफेक्ट होगा, धन की वर्षा उतनी अधिक होगी—ऐसा दावा किया जाता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि कई लड़कियों को इसी बहाने बुलाकर नशे की हालत में पहुंचाया जाता था और फिर उनका यौन शोषण किया जाता था।

पीड़ितों की आपबीती और आरोपियों की पहचान

एटा के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने तीन बार अनुष्ठान करवाया, लेकिन उसे कोई पैसा नहीं मिला। उसकी बेटी ने Sambhal पुलिस को बताया कि उसे ‘गुरु’ के साथ एक कमरे में बैठाया गया और ‘प्रसाद’ दिया गया। इसके बाद उसकी आंखें बंद करवा दी गईं। उसे उसके बाद कुछ भी याद नहीं है।

इस मामले में v पुलिस ने 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

Sambhal पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें और कितने लोग शामिल हैं। इस जघन्य अपराध का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

PM Modi Visit Nagpur : 1 दशक की सबसे बड़ी Political खबर, PM बनने के बाद पहली बार RSS के मुख्यालय पहुंचे Modi
Exit mobile version