Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

संभल के जामा मस्जिद की नहीं होगी पेंटिंग, हाईकोर्ट ने सिर्फ सफाई की दी इजाजत

Sambhal Jama Masjid : संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। हाई कोर्ट ने मस्जिद की रंगाई-पुताई करने की....

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
February 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संभल, (आईएएनएस)। संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। हाई कोर्ट ने मस्जिद की रंगाई-पुताई करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष ने रंगाई-पुताई की मांग की थी।

दरअसल, मस्जिद कमेटी की तरफ से इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका में उन्होंने मस्जिद में रंगाई-पुताई कराने की इजाजत मांगी थी, जिस पर हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

RELATED POSTS

Allahabad HC

घोषित अपराधी को भी मिल सकती है अग्रिम जमानत, इलाहाबाद हाईकोर्ट का धमाकेदार फैसला!

January 7, 2026
Sambhal Violence: अब सामने आई संभल की शाही जामा मस्जिद के कुआं पूजन की दिलचस्प स्टोरी

Sambhal Violence: अब सामने आई संभल की शाही जामा मस्जिद के कुआं पूजन की दिलचस्प स्टोरी

November 30, 2024

हाईकोर्ट ने सिर्फ सफाई की दी इजाजत

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें कहा गया कि मस्जिद की पेंटिंग स्थिति में कोई सुधार की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने एएसआई की निगरानी में मस्जिद की सफाई कराने का आदेश दिया।

हालांकि, मस्जिद कमेटी को इस रिपोर्ट पर आपत्ति दाखिल करने के लिए 4 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट इस मामले में 4 मार्च को फिर से सुनवाई करेगा।

वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद संभल की शाही जामा मस्जिद के बाहर आरआरएफ, पीएसी और यूपी पुलिस को तैनात कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हरिहर मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

ज्ञात हो कि 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष की ओर से सिविल सीनियर डिवीजन चंदौसी कोर्ट में दावा किया गया कि संभल की शाही जामा मस्जिद श्री हरिहर मंदिर है। 19 नवंबर की शाम को मस्जिद का पहले चरण का सर्वे हुआ। दूसरे चरण का सर्वे 24 नवंबर को हुआ। मस्जिद में चल रहे सर्वे के दौरान हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस पर पथराव-फायरिंग शुरू कर दी थी। बाद में आगजनी और पथराव के दोषियों को चिह्नित करके गिरफ्तार भी किया गया।

Tags: allahabad hcShahi Jama Masjid
Share197Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Allahabad HC

घोषित अपराधी को भी मिल सकती है अग्रिम जमानत, इलाहाबाद हाईकोर्ट का धमाकेदार फैसला!

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Allahabad High Court Anticipatory Bail: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायशास्त्र और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की दिशा में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए...

Sambhal Violence: अब सामने आई संभल की शाही जामा मस्जिद के कुआं पूजन की दिलचस्प स्टोरी

Sambhal Violence: अब सामने आई संभल की शाही जामा मस्जिद के कुआं पूजन की दिलचस्प स्टोरी

by Vinod
November 30, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर हरदिन नए-नए दावे सामने आ रहे हैं। हिंसा के बाद...

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, ASI सर्वे रहेगा जारी, HC ने मुस्लिम पक्ष की याचिका हुई खारिज

by Juhi Tomer
August 3, 2023

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। बता दें कोर्ट ने एएसआई सर्वे पर...

Next Post
Indian Mentalist: कौन हैं सुहानी शाह? जिसने ऑट्रियलिया के एक टीवी शो में सब को अपनी कला से कर दिया हैरान

Indian Mentalist: कौन हैं सुहानी शाह? जिसने ऑट्रियलिया के एक टीवी शो में सब को अपनी कला से कर दिया हैरान

Indian Mentalist: कौन हैं सुहानी शाह? जिसने ऑट्रियलिया के एक टीवी शो में सब को अपनी कला से कर दिया हैरान

TRP Report: वीकली TRP रिपोर्ट में टॉप 10 की लिस्ट में शामिल रहे ये सीरियल्स, जानिये कौन रहा सबसे आगे पर और कौन पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist