Thursday, January 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कल्कि मंदिर की परिक्रमा में दौड़ेगा विकास का रथ: योगी सरकार ने संभल के धार्मिक स्थलों के लिए मंजूर किए 7 करोड़

योगी सरकार ने संभल को धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कल्कि मंदिर समेत प्रमुख तीर्थ स्थलों के विकास के लिए 7 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें 3 करोड़ सिर्फ कल्कि धाम के लिए।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 11, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Govt: उत्तर प्रदेश के संभल जिले को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर चमकाने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कल्कि धाम, शंख माधव तीर्थ, ऋषिकेश महाकूप, मृत्यु कूप समेत 68 तीर्थ और 19 कूपों के कायाकल्प के लिए कुल सात करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इनमें से तीन करोड़ रुपये केवल प्राचीन कल्कि मंदिर के विकास पर खर्च होंगे। इस योजना का उद्देश्य न सिर्फ धार्मिक स्थलों को पुनर्जीवित करना है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक गरिमा को फिर से स्थापित करना भी है। जिला प्रशासन ने इसके लिए निरीक्षण और विस्तृत विकास योजनाएं तैयार कर ली हैं।

संभल को धार्मिक हब बनाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कमर कस ली है। जिलाधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि इस योजना के तहत कल्कि धाम और शंख माधव तीर्थ सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान कल्कि मंदिर में परिक्रमा पथ, धार्मिक पेंटिंग, सुंदर बागीचा, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम व्यवस्था और भगवान कल्कि का भव्य घोड़ा स्थापित किया जाएगा।

RELATED POSTS

UP SIR Yogi Govt

यूपी के शहरों में जाम से मिलेगी मुक्ति: योगी सरकार का ‘विजन-2047’ और आउटर रिंग रोड का मेगा प्लान

January 4, 2026
UP SIR Yogi Govt

योगी सरकार का बड़ा धमाका: 2026 में 1.5 लाख सरकारी नौकरियां और संस्कृति विश्वविद्यालय का नया कलेवर

December 18, 2025

शंख माधव तीर्थ, कूप और स्मारकों का भी होगा कायाकल्प

प्रशासन द्वारा संभल के 68 तीर्थ स्थलों और 19 प्राचीन कूपों को चिह्नित कर पुनरुद्धार की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें शंख माधव तीर्थ, ऋषिकेश महाकूप, मृत्यु कूप और विलुप्त हो चुके कई अन्य स्थलों को शामिल किया गया है। साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित आठ स्मारकों को भी विकसित किया जाएगा।

सांप्रदायिक तनाव के बाद संभल में नई दिशा

गौरतलब है कि 24 नवंबर 2023 को शाही जामा मस्जिद सर्वे के बाद हुए हिंसा के बाद संभल राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया था। इसके बाद प्रशासन ने धार्मिक सौहार्द्र बनाए रखने और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में अभियान शुरू किए। इसी क्रम में 46 वर्ष से बंद पड़े कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट 14 दिसंबर को खोले गए थे, जिससे धार्मिक जागरूकता को बल मिला।

सरकार की योजना: आस्था के साथ रोजगार भी

योगी सरकार की इस पहल से जहां श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर न सिर्फ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि संभल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी पुनर्जीवित किया जा सकेगा।

Agra कांग्रेस कार्यालय बना शर्मनाक वारदात का गवाह: उपाध्यक्ष जलालउद्दीन गिरफ्तार, रेप और धर्मांतरण के गंभीर आरोप

Tags: yogi govt
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP SIR Yogi Govt

यूपी के शहरों में जाम से मिलेगी मुक्ति: योगी सरकार का ‘विजन-2047’ और आउटर रिंग रोड का मेगा प्लान

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Yogi Govt Vision 2047: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भविष्य की शहरी चुनौतियों को देखते हुए एक व्यापक...

UP SIR Yogi Govt

योगी सरकार का बड़ा धमाका: 2026 में 1.5 लाख सरकारी नौकरियां और संस्कृति विश्वविद्यालय का नया कलेवर

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Yogi Govt Jobs 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नया साल खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री...

CM Yogi UP Government

उत्तर प्रदेश: संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन, बिल पेश करेगी योगी सरकार

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Yogi Govt Contractual Employees Daily Wage Earners: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में 'उत्तर प्रदेश...

CM Yogi govt Govt

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ब्याज पर 100% छूट और आसान किस्तों की सुविधा

by Mayank Yadav
November 28, 2025

Yogi Govt electricity bill: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों पर...

Yogi Govt

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अब LDA सीधे कृषि भूमि को करेगा आवासीय

by Mayank Yadav
November 23, 2025

Yogi Govt township development: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने टाउनशिप विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक...

Next Post
यूपी में 2027 के महाभारत में केशव फिर बनेंगे सारथी, बीजेपी के चाणक्य से आशीर्वाद लेकर पहुंचे राजभवन

यूपी में 2027 के महाभारत में केशव फिर बनेंगे सारथी, बीजेपी के चाणक्य से आशीर्वाद लेकर पहुंचे राजभवन

RSS के ‘लाल’ पर पीएम मोदी ने लगाई ‘मुहर’, न महिला-न ओबीसी, अब ये नेता बनेगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

RSS के ‘लाल’ पर पीएम मोदी ने लगाई ‘मुहर’, न महिला-न ओबीसी, अब ये नेता बनेगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist