Site icon News1India

संभल के शाही मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद पर कोर्ट में पेश हुई एडवोकेट कमिश्नर की रिपोर्ट

Sambhal News

Sambhal News: संभल की शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के विवाद को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ रही है। एडवोकेट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने अपनी सर्वे रिपोर्ट (Sambhal News) चंदौसी की अदालत में प्रस्तुत कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की गई है।

रिपोर्ट में कुछ अहम तथ्य आए सामने 

सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में शाही जामा मस्जिद से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। मस्जिद में मंदिर के होने के संकेत मिले हैं। बताया गया कि पहले दिन (19 नवंबर) सर्वे के दौरान डेढ़ घंटे की वीडियोग्राफी की गई जबकि दूसरे दिन तीन घंटे तक वीडियोग्राफी की गई। सर्वे के कुल दौरान साढ़े चार घंटे की वीडियोग्राफी की गई और लगभग 1200 तस्वीरें ली गई।

यह भी पढ़े: तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या मामले में NIA कोर्ट का फैसला, 28 दोषियों को सुनाया फैसला

सूत्रों ने यह भी बताया कि मस्जिद (Sambhal News) के अंदर दो वट वृक्ष पाए गए हैं जिन्हें आमतौर पर हिंदू धर्म में पूजा जाता है। इसके अलावा मस्जिद में एक कुआं भी है जिसका आधा हिस्सा अंदर और आधा बाहर स्थित है। बाहर वाला हिस्सा ढंका हुआ है जबकि कुआं का आंतरिक हिस्सा मस्जिद के अंदर मौजूद है।

पुराने निर्माण को बदलने के सबूत मिले

मिली जानकारी के हिसाब से सर्वे के दौरान 50 से अधिक फूलों के निशान मिले हैं। गुम्बद के हिस्से को समतल कर दिया गया है और पुराने निर्माण को बदलने के संकेत भी मिले हैं साथ ही नए निर्माण के सबूत भी पाए गए। मंदिर के आकार पर प्लास्टर लगाकर उसे पेंट कर दिया गया है। मस्जिद के अंदर जहां बड़ा गुम्बद स्थित है उस गुम्बद पर झुमूर को तार से बांधकर एक चेन से लटकाया गया है जो सामान्यत: मंदिरों में घंटों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Exit mobile version