Site icon News1India

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गुन्नौर कस्बा क्षेत्र के गांव दौलतपुर में शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से वार कर दिया। जिससे उसका प्राईवेट पार्ट बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। परिवारवालों ने उसे घायल अवस्था में सीएचसी लेकर आए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर्स ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दौलतपुर गांव के रहने वाले राजू की शादी पांच माह पहले जनपद बदायूं के थाना सहसवान के गांव मिजापुर में हुई थी। शुक्रवार को करीब आठ बजे दोनों ने खाना खाया। परिवार के अन्य सदस्य सोने के लिए अपने-अपने कमरों में चले गए। राजू भी पत्नी के साथ कमरे में चला गया। तभी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इस दौरान पत्नी ने ब्लेड से हमला कर दिया। इससे प्राइवेट पार्ट बुरी तरह कट गया।

राजू बूरी तरह से चीत्कार उठा। परिवार के लोग भागे। कमरे के अंदर बेडरूम में राजू घायल अवस्था में कराह रहा था। प्राईवेट पार्ट का कुछ हिस्सा बेड में पड़ा हुआ था। परिवारवाले उसे सीएचसी गुन्नौर लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल राजू की हालत ठीक बताई जा रही है। परिवारवालों ने घटना को लेकर मीडिया से बात नहीं की।

गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और इसके बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद गांव के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मामले पर दोनों पक्षों की तरफ से अभी तक कुछ नहीं बताया गया।

Exit mobile version