Site icon News1India

योगी के ‘सिघंम’ ने गर्माया माहौल, भाजपाई भी हो गए पहलवान के जबरा फैन

Sambhal News

(मोहसिन खान) नोएडा डेस्क। मार्च को संभल (Sambhal News) में पीस कमेटी की बैठक में आखिरकार सीओ अनुज चौधरी ने ऐसा क्या कह दिया कि यूपी की सियासत गर्मा गई। पहलवान सीओ के समर्थन में सीएम योगी आए तो फिर मामला ओर ज्यादा सुर्खियों में आ गया। सीएम योगी ने सीओ अनुज चौधरी की तारीफ की तो विपक्ष को ये बात इस कद्र चुभी की बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। इंडियन मुस्लिम लीग ने सीओ अनुज को संभल से हटाने के लिए डीजीपी को पत्र लिख दिया।

दरअसल सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि शुक्रवार तो साल में 52 बार आता है, होली एक बार आती है। अगर रंग से परहेज है तो नमाज घर में ही पढ़ लेना। हालांकि बाद में अनुज चौधरी ने कहा- मेरा स्पष्ट संदेश है, जिसमें कैपेसिटी हो रंग खेलने की, जिसका बड़ा मन हो वह बाहर निकले। नहीं तो अनावश्यक कोई भी आदमी बाहर न निकले।

सीएम ने किया पहलवान का समर्थन

सीओ के बयान को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म हुआ तो सीएम योगी अपने अधिकारी के समर्थन में आ गए, एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- जो हमारा पुलिस अधिकारी है, वह पहलवान रहा है। अर्जुन अवार्डी है। पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। अब बाबा बाले तो फिर भाजपाईयों का भी पहलवान का जबरा फैन होना भी लाजिमी है।

यह भी पढ़े: संभल में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की सरेराह हत्या, जहरीला इंजेक्शन लगाकर उतारा मौत के घाट

योगी के सरकार के मंत्री भी पहलवान के साथ

अब योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज (Sambhal News) सिंह ने कहा- अगर सफेद टोपी वाले को रंग से डर लगता है तो होली के दिन घर में ही नमाज पढ़ें। जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया जाता है। महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से नमाज पढ़ने के लिए निकलें। इससे उनकी टोपी और सफेद कपड़े रंग और गुलाल से बचे रहेंगे। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने सोमवार को अलीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि होली साल में केवल एक बार आती है। होली खेलने वाले रंग डालते समय यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जा रहा है। मंत्री ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली को लेकर कहा- वहां राम मंदिर बनना चाहिए। इसके लिए मैं अपनी पूरी पूंजी लगाने को तैयार हूं। जब मंदिर बनेगा, तो पहली ईंट खुद रखूंगा।

Exit mobile version