Site icon News1India

Sambhal News: संभल में होली को लेकर भारी उत्साह, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात

Sambhal News

मोहसिन खान (नोएडा डेस्क) शुक्रवार को देशभर में रंगों का त्यौहार होली मनाया जाएगा और होलिका उत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ जुमे की नमाज और होली को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर चुके है और डीजीपी प्रशांत कुमार (Sambhal News) ने संभल रामपुर मुरादाबाद मेरठ मुजफ्फरनगर अमरोहा और शामली के पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिए है लेकिन होली को लेकर इस बार सबसे ज्यादा उत्साह संभल वासियों में दिखाई दे रहा है और उसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।

संभल में होली पर रहेगी ये व्यवस्था

संभल में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने कई दौर की शांति समिति की बैठक की। जिसमें हिन्दु और मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए और उनके साथ डीएम संभल राजेन्द्र पैंसिया और एसपी संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बातचीत की। जिसमें ये फैसला लिया गया कि ढाई बजे से पहले होली का त्यौहार मनाया जाएगा और फिर उसके बाद जुमे की नमाज होगी। अधिकारियों ने ये भी साफ कर दिया कि होली खत्म होने तक सभी मुस्लिम समाज के लोग अपने अपने घरों पर रहे और अगर किसी ने भी जबरदस्ती रंग लगाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: होली पर झमाझम होगी बारिश, मेरठ-गाजियाबाद समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

सुरक्षा के लिहाज़ से संभल (Sambhal News) को 6 ज़ोन, 29 सेक्टर में बांटा गया है और इसमें 27 क्यूआरटी को अलर्ट पर रखा है और सभी जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। होली और जुमे की नमाज पर शांति व्यवस्था बनी रहे। 3 लेयर सुरक्षा में पीएसी की तैनाती के अलावा 250 सीसीटीवी लगाए गए है और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। शांति समिति की बैठक के दौरान बड़ा फैसला ये भी लिया गया है कि होली के जुलूस के रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदों को तिरपाल से ढका जाएगा।

Exit mobile version