Site icon News1India

संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन आज.. जामा मस्जिद के सामने हवन-पूजन के साथ होगा लोकार्पण

Sambhal News

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में विवादित जामा मस्जिद के सामने निर्मित सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन रविवार को दोपहर 1 बजे हवन, पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। इस भव्य आयोजन (Sambhal News) में पुलिस अधीक्षक कृष्ण विश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और फीता काटकर चौकी का औपचारिक लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

महाभारत और श्रीकृष्ण के संदेश से सजी चौकी

सत्यव्रत पुलिस चौकी को विशेष रूप से सजाया गया है। इसके प्रवेश द्वार पर राजस्थान के सफेद संगमरमर पर महाभारत कालीन रथ की आकृति उकेरी गई है, जिसमें अर्जुन सवार हैं और भगवान श्रीकृष्ण सारथी के रूप में विराजमान हैं। साथ ही, श्रीमद्भगवद्गीता के चौथे अध्याय का प्रसिद्ध श्लोक “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत… धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे”—भी अंकित किया गया है, जो धर्म की रक्षा के लिए भगवान के अवतार का संदेश देता है। चौकी की दीवारों पर महाभारत युद्ध का दृश्य और गीता का उपदेश देते श्रीकृष्ण का चित्र भी उकेरा गया है। यह कार्य राजस्थान के कुशल कारीगरों द्वारा एनिमेटेड और वॉशेबल रंगों से किया गया है जो धूप और बारिश से प्रभावित नहीं होंगे।

यह भी पढ़े: यूपी में गर्मी का प्रकोप.. पश्चिमी यूपी के 5 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट, कानपुर-हमीरपुर सबसे गर्म

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चौकी

ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार सतयुग में संभल का नाम ‘सत्यव्रत नगर’ था। इसी संदर्भ को ध्यान में रखते हुए चौकी का नाम ‘सत्यव्रत पुलिस चौकी’ रखा गया है जो क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ाव को दर्शाता है। दो मंजिला इस चौकी में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिसकर्मियों के लिए ठहरने की व्यवस्था शामिल है। एएसपी श्रीश चंद्र ने 3 अप्रैल को निरीक्षण के बाद निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे और रामनवमी पर इसका लोकार्पण होने की संभावना है।

हिंसा के बाद लिया गया निर्णय

पिछले वर्ष 24 नवंबर को जामा मस्जिद (Sambhal News) सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने के लिए यह चौकी बनाई जा रही है। जिले में 40 नई पुलिस चौकियों और चेकपोस्टों के निर्माण का हिस्सा होने के नाते सत्यव्रत चौकी सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Exit mobile version